img-fluid

बेटा चोर, मां फ्रॉड! गहने चुराए फिर गिरवी रख लिया लोन, दिल्ली में अनोखा कांड

August 07, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी और स्नैचिंग के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपये के चोरी के गहने, नकद रकम और 54 स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि एक आरोपी की मां ने अपने बेटे द्वारा चोरी किए गए गहनों को निजी गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन भी उठा लिया था. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए शातिर चोरों के साथ-साथ मां और चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवरों को भी धर दबोचा.

मामले की शुरुआत सुभाष प्लेस इलाके में हुई चोरी की एक वारदात से हुई. घटना की सूचना मिलते ही एंटी-बर्गलरी सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और महज कुछ ही घंटों के भीतर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान ध्रुव उर्फ कुनाल और पंकज उर्फ पोली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.


  • पकड़े गए दोनों शातिर बदमाशों की कड़ाई से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने रिकवर किए. इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 65 हजार रुपये नकद और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.

    जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के सामने एक नया मोड़ आया. मुख्य आरोपी ध्रुव की मां भी इस पूरे अपराध में शामिल पाई गई. ध्रुव चोरी के जो गहने घर लाता था, उसकी मां अपने पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उन्हें गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रख देती थी. उसने इन गहनों पर 57 हजार रुपये का गोल्ड लोन ले लिया था. इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी ध्रुव की मां को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

    नॉर्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां यहीं खत्म नहीं हुईं. पुलिस टीम ने आगे की कड़ी जोड़ते हुए चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल खरीदने वाले तीन रिसीवरों को भी धर दबोचा. इनके ठिकाने से कुल 54 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद मोबाइलों का संबंध दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दर्ज 22 अलग-अलग चोरी और स्नैचिंग के मुकदमों से है.

    Share:

  • तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने डाइवोर्स की अर्जी ली वापस

    Fri Aug 7 , 2026
    नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की निजी जिंदगी से जुड़ा मामला अचानक नया मोड़ ले चुका है. उनकी पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू के पास स्थित कुटुम्ब अदालत में दाखिल अपनी तलाक याचिका वापस ले ली है. शुक्रवार को हुई सुनवाई में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जुड़ीं. उन्होंने साफ कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved