img-fluid

शादी के बाद गायब हुआ पति, सास-ससुर ने संपत्ति से किया बेदखल; रो-रोकर मदद मांग रही पत्नी

August 08, 2026

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। हाथों में शिकायती पत्र और आंखों में बेबसी के आंसू लिए यह पीड़िता पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिंगंज मुहल्ले का है, जहां पीड़िता ज्योति वर्मा का आरोप है कि स्थानीय पुलिस उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा देती है। जब थाने से कोई मदद नहीं मिली, तो वह गुहार लगाने सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गई।


  • पीड़ित महिला ज्योति वर्मा का कहना है कि वह और उसका पति कई सालों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लंबी नजदीकियों के बाद दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि, लड़के के घरवाले इस इंटर कास्ट और लव मैरेज के सख्त खिलाफ थे। ज्योति का आरोप है कि जैसे ही सास-ससुर को शादी की जानकारी मिली, उन्होंने बेटे को धोखे से घर बुलाया। वहां उससे कुछ अहम कागजातों और दस्तावेजों पर दस्तखत करवाए गए और उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया गया।

    महिला के अनुसार, जिस दिन उसके पति से बेदखली के कागजातों पर दस्तखत कराए गए (30 तारीख), उसी दिन से उसका पति रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब है। ज्योति को शक है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसके पति को कहीं छिपा दिया है या किसी अनहोनी को अंजाम दिया है। अपने जीवनसाथी को वापस पाने के लिए वह लगातार पुलिस से गुहार लगा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

    पति के अचानक गायब हो जाने से नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता का कहना है कि जब भी वह न्याय पाने और अपने पति की तलाश करने की मांग को लेकर पुलिस के पास जाती है, तो उसे सिर्फ आश्वासन या फिर बदसलूकी मिलती है। पुलिस की इस टालमटोल वाले रवैये के कारण अब उसने जिले के आला अधिकारियों से हस्तक्षेप कर पति को सुरक्षित ढूंढ निकालने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    Share:

  • हनीट्रैप में फंसा IAF का विंग कमांडर, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

    Sat Aug 8 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन एयर फ़ोर्स के विंग कमांडर को दिल्ली पुलिस ने डिफेंस से जुड़ी सेंसिटिव जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हनीट्रैप में फंसे इस अधिकारी पर कई गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। पुलिस ने ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वायुसेना का विंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved