
नई दिल्ली। वैसे तो दीपावली (Diwali) के त्योहार में अभी तीन महीने का समय है लेकिन इस मौके पर जो तोहफा मिलेगा उसका इंतजार करोड़ों लोग कर रहे हैं। ये तोहफा फ्री एलपीजी सिलेंडर का है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।
दरअसल, दीपावली (Diwali) के मौके पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government) और दिल्ली (Delh) की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) फ्री में एलपीजी सिलेंडर देगी। दिल्ली में राशन कार्ड वाले सभी परिवारों को LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था, “दिल्ली में राशन कार्ड वाले सभी परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे। यह योजना सभी राशन कार्ड धारकों पर समान रूप से लागू होगी, चाहे वे खाना पकाने के लिए LPG का इस्तेमाल करते हों या पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का। आर्थिक मदद हर साल दो मौकों – होली और दिवाली – पर दी जाएगी, चाहे उस महीने में सिलेंडर रिफिल कराया गया हो या नहीं।”
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। दिल्ली में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले लाभार्थियों को भारत सरकार की तरफ से मिलने वाली ₹300 प्रति सिलेंडर सब्सिडी के बाद, ₹642 प्रति सिलेंडर की आर्थिक मदद मिलेगी। वहीं, उज्ज्वला योजना में शामिल न होने वाले राशन कार्ड धारक परिवारों को 942 रुपये प्रति सिलेंडर की मदद दी जाएगी। इस योजना पर सालाना अनुमानित खर्च लगभग ₹242.77 करोड़ हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को फायदा
वहीं, दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश में रिफिल सब्सिडी योजना 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत, लाभार्थी होली या दीपावली से पहले या बाद में अपनी नजदीकी एजेंसी से भरा हुआ LPG सिलेंडर मुफ्त में ले सकते हैं।
बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2016 में उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। हालांकि, सरकार ने हाल में उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार कर दी है। यह बदलाव औसत घरेलू खपत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वर्ष 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों को साल में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे। हालांकि, पिछले साल सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाकर नौ कर गई थी, जिसे अब और भी घटाकर चार कर दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved