img-fluid

बच्चे स्कूल गए, घर में बिछ गई 2 लाशें, पत्नी और पिता की हत्या

August 12, 2026

जालंधर: पंजाब (Punjab) के जालंधर में घरेलू विवाद के बाद डबल मर्डर (Double Murder) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अवतार नगर की गली नंबर 7 में एक युवक पर अपनी पत्नी और पिता की हत्या करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और उनकी बहू सविता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हीरा लाल के रूप में बताई गई है. एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरा लाल फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.


  • घरेलू कलह के बाद खूनी वारदात
    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में घरेलू विवाद हुआ था. इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और हीरा लाल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पिता पर हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है. फिलहाल हत्या की सही वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

    बुजुर्ग मां भी घर में थी मौजूद
    घटना के दौरान आरोपी की बुजुर्ग मां भी घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी. बताया जा रहा है कि वह चलने-फिरने में परेशानी के कारण ज्यादा इधर-उधर नहीं जा सकती हैं. पुलिस अब उनसे भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरा लाल फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

    मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
    डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, परिवार के सदस्यों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर हत्या की पूरी वजह स्पष्ट की जाएगी. फिलहाल एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में मातम है, जबकि इलाके में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है.

    Share:

  • विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

    Wed Aug 12 , 2026
    विदिशा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) के सिरोंज में बस किराया बढ़ने से स्कूली छात्राओं (Gen-Alpha) का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में छात्राओं ने बस स्टैंड पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया. बस किराया बढ़ने से Gen-Alpha में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. प्रदेश में बस का किराया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved