
अयोध्या: समाजवादी पार्टी के सांसद गुरुवार को संसद परिसर में मिले पैसों को दान करने हनुमान मंदिर पहुंचे हैं. विपक्ष ने संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रदर्शन से दौरान 2 लाख 15 हजार 490 रुपये जमा किए थे. इन पैसों को जमा कराने के लिए सपा सांसद कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे हैं. सपा सांसदों में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और धर्मेंद्र यादव समेत कई शामिल हैं.
बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने 31 जुलाई को संसद परिसर में मोदी सरकार के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया था. पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के भेष में थे. उनके हाथ में भगवान राम की तस्वीर और दानपेटी थी. कांग्रेस सासंद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने इस दौरान श्रद्धालु बनकर उस दानपेटी में पैसे डाले.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved