img-fluid

कर्नाटक विधानसभा की कैंटीन का बुरा हाल, खाने की प्लेटों पर मिले कॉकरोच

August 13, 2026

डेस्क। कर्नाटक विधानसभा परिसर में मौजूद सरकारी कैंटीन को लेकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जांच के दौरान कैंटीन में अस्वच्छ और अनहाइजीनिक स्थिति पाई गई। यहां बड़ी संख्या में कॉकरोच घूमते हुए मिले। ये कॉकरोच खाने की प्लेट्स पर घूम रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, विकास सौधा में मौजूद सरकारी कैंटीन का भी खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। विकास सौधा में कई मंत्रियों और वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यालय हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी भी यहां स्थित कैंटीन में भोजन करते हैं।

जांच के दौरान कैंटीन में रखी खाने की प्लेटों पर कॉकरोच दौड़ते हुए दिखाई दिए। बड़ी संख्या में कॉकरोच मिलने से कैंटीन की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


  • खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने कैंटीन की स्थिति का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कैंटीन प्रबंधन के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं, यह स्पष्ट होगा।

    कर्नाटक में स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा प्रभाग की टीम ने बुधवार को होटल, रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण फिर शुरू किया। टीम ने यहां विभाग के मुख्यालय स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया, जहां उपयोग की अंतिम तिथि पार कर चुके खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। खाद्य सुरक्षा प्रभाग की टीम ने विधान सौध, विधायकों के आवास और एमएस बिल्डिंग परिसर में स्थित होटलों तथा खाद्य कारोबार से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया।

    मागड़ी रोड स्थित आरोग्य सौध कैंटीन की रसोई में इडली रवा और नारियल पाउडर जैसे उपयोग की अंतिम तिथि पार कर चुके खाद्य उत्पाद मिले। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य उत्पादों का FSSAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार भंडारण भी नहीं किया गया था।

    अधिकारियों ने बताया कि कीट नियंत्रण के उपाय भी नहीं किए गए थे, जिसके कारण परिसर में अस्वच्छता की स्थिति थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक बयान में कहा कि कैंटीन में पाई गई अस्वच्छता की परिस्थितियों को देखते हुए परामर्श नोटिस जारी किया गया है।

    Share:

  • भरत तिवारी के परिवार के लिए CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    Thu Aug 13 , 2026
    भोजपुर। बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर के मामले पर बड़ा बवाल देखने को मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सरेंडर करने के बावजूद भी पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। इस घटना की राजनीतिक दलों ने भी निंदा की थी। इसके बाद इस एनकाउंटर के मामले के न्यायिक जांच कराने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved