img-fluid

IRCTC के नए ऐप ने मचाया तहलका, डेली हो रही 10 लाख टिकट की बुकिंग

August 13, 2026

डेस्क। IRCTC ने पिछले साल जुलाई में नया इंटिग्रेटेड रेलवे रिजर्वेशन ऐप RailOne लॉन्च किया था। इस ऐप में ऑनलाइन रेलवे रिजर्वेशन के साथ-साथ UTS टिकट बुकिंग और फुड ऑर्डर जैसी सभी सुविधाएं एक जगह मिलती है। भारतीय रेलवे के इस ऐप ने लॉन्च के महज 1 साल के अंदर में डाउनलोड का नया आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐप को 4.76 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने अपने फोन में डाउनलोड किए हैं। साथ ही, इससे रोजाना 10 लाख ऑनलाइन टिकट बुक किए जा रहे हैं।

भारतीय रेलवे के आधिकारिक स्टेटमेंट के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 तक इस ऐप से रोजाना 10 लाख ऑनलाइन रेल टिकट बुक किए जा रहे हैं। इनमें 2.9 लाख रिजर्व्ड और 7.24 लाख अनरिजर्व्ड यानी अनारक्षित टिकट शामिल हैं। रेल मंत्रालय ने 12 अगस्त को इस ऐप को लेकर यह आधिकारिक बयान जारी किया है। इस ऐप की खास बात ये है कि इसमें आपको सिंगल-साइन-ऑन फैसिलिटी मिलती है, जिसकी वजह से रेलवे की सुविधाओं के लिए आपको फोन में अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी।


  • इस ऐप के जरिए आप ऑनलाइन रिजर्व्ड के साथ-साथ UTS यानी अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें आप रेल वॉलेट को भी जोड़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपको टिकट बुक करने में कम समय लगेगा। यही नहीं, इस ऐप में आपको PNR स्टेटस चेक करने के साथ-साथ ट्रेन के स्टेटस चेक करने, रेल मदद और यात्रा के दौरान फूड ऑर्डर करने की भी सुविधा मिलती है।

    रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन रिजर्व टिकट बुकिंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। अभी लगभग 89% टिकट ऑनलाइन ही बुक किए जाते हैं। साल 2013-14 में यह आंकड़ा 49% था। यही नहीं, अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग में भी लोग अब ऐप का सहारा ले रहे हैं। अभी 39% अनरिजर्व्ड टिकट ऐप के जरिए बुक किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि इस ऐप के 4.76 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।

    भारतीय रेलवे ने लोगों की टिकट बुकिंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई IRCTC वेबसाइट का बीटा वर्जन पिछले महीने लॉन्च किया है। जल्द ही, इसका फाइनल और स्टेबल वर्जन लॉन्च किया जाएगा। नई वेबसाइट के यूजर इंटरफेस में बड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही, रेलवे इसके बैंडविथ को भी बढ़ाने की तैयारी में है, जिसके बाद एक साथ एक बार में लाखों टिकट बुक किया जा सकेगा।

    Share:

  • बड़े पर्दे पर दिखेगा 26/11 का कसाब केस, राजकुमार राव ला रहे देश के सबसे बड़े वकील की अनसुनी दास्तान

    Thu Aug 13 , 2026
    डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। पहले यह फिल्म अगस्त महीने की 7 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। अब निर्माताओं ने फैसला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved