img-fluid

‘अजातशत्रु’ थे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी – भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी

August 16, 2026


रांची । भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी (BJP leader Babulal Marandi) ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee) ‘अजातशत्रु’ थे (Was an ‘Ajatashatru’) ।

  • पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वाजपेयी को देश का ‘अजातशत्रु’ बताते हुए कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन का श्रेय अगर किसी एक व्यक्ति को दिया जा सकता है तो वह अटल बिहारी वाजपेयी हैं। मरांडी ने कहा कि वाजपेयी ने झारखंड की अलग राज्य की लंबे समय से चली आ रही मांग को समझा और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने झारखंड के गठन का रास्ता साफ किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन देश के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्होंने मतभेदों के बावजूद सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा कायम की।

    भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल लोकप्रिय राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे। उनके भाषण सुनने के लिए लोग स्वत: जुटते थे। लोग पैदल और साइकिल से भी उनके विचार सुनने पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई नेता आए, लेकिन वाजपेयी जैसा समर्पित नेता विरले ही देखने को मिलता है। उन्होंने जीवनभर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि वाजपेयी भारतीय राजनीति में सुचिता और प्रामाणिकता के सशक्त हस्ताक्षर थे। वे कार्यकर्ताओं के पथदर्शक, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और बेहतरीन कवि थे। रघुवर दास ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी के विचार और सिद्धांत हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, रांची की मेयर रोशनी खलखो, महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share:

  • गाय को चारा और मोर को दाना खिलाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sun Aug 16 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गाय को चारा और मोर को दाना खिलाया (Fed fodder to Cow and grain to Peacock) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है। पीएम मोदी अपने आवास पर गायों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved