img-fluid

बिहार में राहत बांटते हेलीकॉप्टर से हादसा, राशन का पैकेट गिरने से बुजुर्ग की मौत, महिला-बच्चे भी घायल

October 03, 2026

सारण। बिहार (Bihar) के बाढ़ प्रभावित सारण जिले (Saran district) में राहत पहुंचाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में वायु सेना के हेलीकॉप्टर (Helicopter) से गिराए जा रहे सूखे राशन के पैकेट (Dry ration packets) की चपेट में आने से 60 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह की मौत हो गई। इसी गांव में हेलीकॉप्टर से पैदा हुई तेज हवा के कारण एक महिला और उसके दो बच्चे भी घायल हो गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने अनिल सिंह का शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद जाम हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खाना खाने के बाद बैठे थे, तभी सिर पर गिरा पैकेट
शुक्रवार को परशुरामपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच हेलीकॉप्टर से सूखा राशन गिराया जा रहा था। इसी दौरान कई पैकेट अनिल कुमार सिंह के ऊपर आ गिरे। गंभीर चोट लगने से वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता खाना खाने के बाद बैठे हुए थे। तभी हेलीकॉप्टर से गिराया गया एक पैकेट उनके सिर पर आकर लगा। वे नीचे गिर गए और इसके बाद उनकी छाती पर भी कई पैकेट गिर पड़े।

अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, गंभीर चोट लगने के कारण अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अखबार हॉकर का काम करते थे।


  • ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
    अनिल सिंह की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने शव को सड़क पर रख दिया और आवागमन रोक दिया। काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद रास्ता खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

    हेलीकॉप्टर की तेज हवा से महिला और दो बच्चे भी घायल
    परशुरामपुर गांव में राहत सामग्री गिराने के दौरान ही एक दूसरा हादसा भी हुआ। रंभा देवी अपने दो बच्चों के साथ घर की छत पर खड़ी होकर हेलीकॉप्टर से मिलने वाली राहत सामग्री का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान नीचे उड़ रहे हेलीकॉप्टर से उठी तेज हवा के कारण वे छत से संतुलन खो बैठीं और बगल के घर पर जा गिरीं।

    हादसे में रंभा देवी की कमर में गंभीर चोट आई है। वहीं, उनके दोनों बच्चों के पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

    नेपाल से आई बाढ़ से कई इलाके प्रभावित
    दरअसल, नेपाल से आई बाढ़ के कारण सारण जिले के कई प्रखंड प्रभावित हैं। मकेर, अमनौर और परसा में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बाढ़ के कारण कई गांव चारों ओर से पानी से घिरकर टापू जैसे हो गए हैं। ऐसे इलाकों में सड़क मार्ग से राहत पहुंचाना मुश्किल है। इसी वजह से बाढ़ पीड़ितों तक सूखा राशन पहुंचाने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

    हालांकि, राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान एक ही गांव में हुए दो हादसों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक तरफ राशन के पैकेट की चपेट में आने से बुजुर्ग की जान चली गई, वहीं दूसरी घटना में महिला और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए।

    Share:

  • ओमान में था बैन, प्लेन क्रैश की रची साजिश... जानिए कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला करने वाले को-पायलट का सच

    Sat Oct 3 , 2026
    नई दिल्ली. फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट 1073 (Flight 1073) के को-पायलट (Co-pilot) को लेकर नई जानकारी सामने आई है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, कैप्टन को चाकू मारने और विमान को जमीन की ओर ले जाने वाले को-पायलट पर कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने का शक था. इसी वजह से ओमान ने पहले ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved