img-fluid

राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल भोपाल एम्स में सदस्य नियुक्त

August 17, 2026

भोपाल। राज्यसभा सचिवालय ने देश के 7 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) के शासी निकायों के लिए नए सदस्यों के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एम्स भोपाल में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल को शासी सदस्य नियुक्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिए गए प्रस्ताव के नोटिस के बाद राज्यसभा में यह चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई थी। एम्स भोपाल में रजनीश कुमार अग्रवाल को शासी सदस्य नियुक्त किया है। इन कार्यकाल 21 जून, 2032 तक रहेगा। इसी तरह अवंतीपोरा, बठिंडा, गुवाहाटी, विजयपुर, मदुरै और जोधपुर एम्स में भी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।


  • स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश
    राज्यसभा सचिवालय ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवालय ने मंत्रालय से कहा है कि वे चुनाव के एक सप्ताह के भीतर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को औपचारिक पत्र भेजें।इस पत्र के माध्यम से सांसदों को संबंधित एम्स संस्थानों के नियमों, उनकी भूमिकाओं, कार्यों और वैधानिक जिम्मेदारियों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही, इन विशिष्ट चिकित्सा निकायों के सुचारू संचालन और सांसदों के मार्गदर्शन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के एक उपयुक्त स्तर के अधिकारी को भी तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

    Share:

  • वंचितों के उत्थान का प्रयास है बैगा बटालियन

    Mon Aug 17 , 2026
    राजयपाल ने कहा कि भावी जिम्मेदारियों का प्रतीक है पदक भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पुलिस, प्रशासन, शिक्षण संस्थाओं, अभिभावकों और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त और स्वस्थ युवा शक्ति का निर्माण संभव है। उन्होंने पुलिस द्वारा सहरिया, भारिया और बैगा बटालियन के निर्माण के प्रयासों को वंचित समाज के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved