img-fluid

वंचितों के उत्थान का प्रयास है बैगा बटालियन

August 17, 2026

  • राजयपाल ने कहा कि भावी जिम्मेदारियों का प्रतीक है पदक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पुलिस, प्रशासन, शिक्षण संस्थाओं, अभिभावकों और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त और स्वस्थ युवा शक्ति का निर्माण संभव है।



  • उन्होंने पुलिस द्वारा सहरिया, भारिया और बैगा बटालियन के निर्माण के प्रयासों को वंचित समाज के उत्थान प्रयासों में सराहनीय कदम बताया है। राज्यपाल पुलिस, नगर सेवा और नागरिक सुरक्षा के पदक प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कार्यक्रम को लोकभवन में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पुलिस पदक, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक और सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, महानिदेशक जेल डॉ. वरुण कपूर, राज्यपाल के उप सचिव सुनील दुबे मौजूद थे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved