img-fluid

नाग पंचमी पर मातम, तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

August 17, 2026

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में नागपंचमी पर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. मारने वाले तीनों बच्चे 9 साल ,12 साल और 14 साल के बताए जा रहे हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीनों बच्चों की मौत से उनके घरों मे मातम छाया हुआ है. उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में सोमवार को हुआ. इस घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ बांसगांव विधायक भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 14 वर्षी सचिन कक्षा 6 का छात्र था जबकि अनुज कक्षा 3 और 12 वर्षीय हरीश कक्षा 5 का छात्र था. तीनों बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.


  • ताबाल में डूबे तीन बच्चे
    परिजनों ने बताया कि नाग पंचमी के मौके पर कई बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे. इस दौरान तीन बच्चों डूब गए. साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर तालाब में बच्चों की तालाश की गई. तालाब में डूबे बच्चों को निकाल तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उनके घरों में मातम फैल गया. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. आज नाग पंचमी पर गांव में इस घटना से सन्नाटा पसर गया, जिसको भी इस घटना की जानकारी हुई वह गांव की तरफ दौड़ पड़ा. मृतक बच्चों की पहचान, 14 वर्षीय सचिन, 12 वर्षीय हरीश और नववर्षीय अनुज के रूप में हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए, इसके बाद उन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मिले.

    Share:

  • How Musbet Casino Online Delivers Thrilling Casino Games and Dependable Payouts

    Mon Aug 17 , 2026
    The digital gaming landscape has changed considerably, giving users remarkable availability to thrilling entertainment and lucrative opportunities from the comfort of their homes. Contemporary casinos combine sophisticated software with extensive game libraries, protected transaction processing, and generous bonus structures to establish engaging spaces that appeal to both part-time players and seasoned enthusiasts seeking quality and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved