img-fluid

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में MP का दबदबा! CM मोहन यादव ने दी बधाई

August 18, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सशक्त और संतुलित टीम बताया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को ही अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है और यहां के छह लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने एक सशक्त और संतुलित टीम का चयन किया है। मध्य प्रदेश को भी राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।


  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि लाल सिंह आर्य, गजेंद्र पटेल, कविता पाटीदार एवं आशीष अग्रवाल को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। साथ ही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा को विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बंसीलाल गुर्जर का चयन भी प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

    उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश को मिला यह विशेष स्थान हम सभी के लिए खुशी, सम्मान और गौरव का विषय है। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

    दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्य से छह लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और इसमें जातीय समीकरण का भी खास ख्याल रखा गया है । इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य और पिछड़ा वर्ग के साथ महिला को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

    Share:

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजय के सैल्यूट पर DMK ने उठाया सवाल, कहा- 'मुख्यमंत्री की गरिमा तार-तार हो गई'

    Tue Aug 18 , 2026
    डेस्क। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन पिछले दिनों अपने एक बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए। कावेरी विवाद प्रदर्शन के दौरान स्टॉलिन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया और कथित विवादित टिप्पणी के बाद स्टालिन को हिरासत में ले लिया गया। अब तृषा पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved