
इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए ZEEFLIX ऐप के जरिए कॉपीराइट कंटेंट का अनधिकृत प्रसारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच में ZEEFLIX ऐप के माध्यम से जियो स्टार और अन्य प्रसारकों के कॉपीराइट कंटेंट को बिना अनुमति/लाइसेंस उपलब्ध कराए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी।
दरअसल जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ZEEFLIX नामक Android Application के माध्यम से कंपनी के कॉपीराइट कंटेंट के अनधिकृत प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के दौरान अपराध पाए जाने पर क्राइम ब्रांच इंदौर में FIR धाराओं में 120/2026 पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। वही इंदौर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा आरोपी *प्रेमसिंह गुर्जर, को गिरफ्तार किया गया।
जांच में ZEEFLIX नामक Android Application की पहचान की गई, जिसके माध्यम से बिना अनुमति और लाइसेंस के जियोस्टार और अन्य प्रसारकों के कॉपीराइट कंटेंट तक सदस्यों को उपलब्ध कराई जा रही थी। जांच में ऐप पर लगभग 1000 से अधिक TV चैनल, जिनमें 50 से अधिक लाइव चैनल शामिल होने की जानकारी सामने आयी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा ZEEFLIX ऐप की सदस्यता लेकर इसकी कार्यप्रणाली एवं कंटेंट की उपलब्धता का सत्यापन किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved