img-fluid

MP: रात में घर से घूमने निकले 2 दोस्त, सुबह खेत में फंदे पर लटकी मिली लाश

August 23, 2026

विदिशा। विदिशा के ग्राम आदमपुर में रविवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब दो जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत की खबर गांव पहुंची। दोनों दोस्त रात में घर से विदिशा घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन रातभर उन्हें तलाशते रहे। सुबह खबर मिली कि पास के केवट गांव में एक खेत में दो युवक फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो सामने अपने ही बेटों के शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

22 साल का आकाश और 21 साल का शहजाद… दोनों बेहद करीबी दोस्त थे। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार रात अपने-अपने घर से विदिशा घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन देर रात तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता सताने लगी। रातभर दोनों की तलाश की गई… रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की गई… लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। फिर सुबह दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने जो खबर दी, उसने पूरे गांव को हिला दिया।


  • पास के केवट गांव के एक खेत में दो युवक फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां जो मंजर था, उसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दोनों दोस्तों ने एक ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आकाश के पिता ने बताया कि “घर से कहकर निकले थे कि घूमने जा रहे हैं। सारी रात नहीं लौटे तो तलाश शुरू की। सुबह बच्चों की मौत की खबर मिली।” आकाश के परिवार की तरह शहजाद का परिवार भी सदमे में है। परिजनों का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। बाहर भी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई, जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि दोनों दोस्तों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

    शहजाद के भाई ने बताया कि “हमें भी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं है। घर में कोई विवाद नहीं था, बाहर भी ऐसी कोई बात नहीं थी। “दोनों दोस्त थे, साथ ही रहते-घूमते थे। समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया।” दो युवकों की एक साथ मौत की सूचना मिलते ही विदिशा की सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और दोनों युवकों के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।” फिलहाल दो परिवारों के घरों में मातम है और पूरे गांव में इस घटना को लेकर कई सवाल हैं। पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि दोनों दोस्तों की मौत के पीछे आखिर असली वजह क्या थी।

    Share:

  • न्यूयॉर्क में भारतीय शख्स की गोली मारकर हत्या, बहस के बाद की फायरिंग

    Sun Aug 23 , 2026
    न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved