img-fluid

इंदौर आ रही ट्रेन के फर्स्ट क्लास में चूहों का आतंक, 80 वर्षीय यात्री की नाक पर काटा

August 24, 2026

  • हिमाचल प्रदेश के ऊना से इंदौर आ रही ट्रेन में शिकायत के चार घंटे तक नहीं मिली मेडिकल मदद
  • ट्रेन की फर्श में मिला छेद, रातभर लाइट जलाकर यात्रियों ने किया सफर

इंदौर। रेलवे (Railway) की घटिया सेवा सिर्फ सामान्य श्रेणी तक ही नहीं बल्कि फर्स्ट क्लास (First Class) तक देखी जा सकती है। कल रात ही इंदौर (Indore) आ रही एक ट्रेन में पोल खुली। चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे एक परिवार के लिए यह सफर किसी डरावने सपने जैसा था। परिवार के 80 वर्षीय बुजुर्ग की नाक पर रात में चूहे (rat) ने काट लिया। इससे भी शर्मनाक बात यह है कि घटना के बाद परिवार ने रेलवे से डॉक्टर की मदद मांगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक को टैग कर शिकायत की, लेकिन करीब चार घंटे बाद आगरा में प्राथमिक उपचार मिल सका। इस दौरान परिवार चूहे के डर से रातभर कैबिन की लाइट जलाकर बैठा रहा।

यह घटना ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस (19308) में शनिवार रात घटी। विजय करण अपनी पत्नी, 80 वर्षीय पिता और दो माह की बेटी के साथ चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे थे। विजय केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत हैं, वहीं उनके पिता एचपी करण सीआईएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट है। हाल ही में विजय का चंडीगढ़ से इंदौर ट्रांसफर होने के बाद वे परिवार के साथ इंदौर आ रहे थे। शनिवार शाम करीब 4.20 बजे वे परिवार के साथ ट्रेन में सवार हुए थे। उनकी सीट फर्स्ट एसी क्लास में कोच एच-1 के ए कैबिन में 2, 3 और 4 नंबर पर थी।


  • पिता चिल्लाए नाक पर चूहे ने काटा, बहने लगा खून
    विजय ने बताया कि रात करीब 10 बजे जब सब लाइट बंद करके सो रहे थे, तभी उनके पिता अचानक चिल्लाए। उन्होंने कहा कि उनकी नाम पर चूहे ने काट लिया है। तुरंत लाइट जलाकर देखा तो पिता की नाक से तेजी से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत अटेंडेंट से की, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। सभी सहायता का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुना।

    घूमती रही शिकायत, तड़पते रहे बुजुर्ग
    रेल में त्वरित मेडिकल सहायता ना मिलने पर विजय ने रेलवे सेवा के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर शिकायत की। रेलवे सेवा ने मामले को संबंधित अधिकारी तक भेजने की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली मंडल ने रतलाम डीआरएम को मामले में देखने के लिए टैग किया। रतलाम डीआरएम की ओर से शिकायत आगरा डीआरएम को भेज दी गई। इस दौरान हर रिप्लाई पर विजय बार-बार अपने पिता के लिए मेडिकल सहायता मांगते रहे, लेकिन शिकायतें घूमती रहीं और बुजुर्ग दर्द से तड़पते रहे।

    तीन बड़े स्टेशन गुजरे, नहीं मिली मदद
    रेलवे में लापरवाही की हद को इस बात से समझा जा सकता है कि 10 बजे जब घटना हुई तब ट्रेन दिल्ली के करीब थी, तुरंत शिकायत के बाद ट्रेन 10.33 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंची और 11 बजे तक यहां रुकी। 11.26 बजे फरीदाबाद और 12.48 बजे मथुरा पहुंची, लेकिन इस बीच कहीं कोई मेडिकल सहायता नहीं मिल पाई। इसके बाद रात 1.55 बजे जब ट्रेन आगरा पहुंची तो यहां एक मेडिकल स्टाफ आया। उसने घाव को बेटाडिन से साफ किया, बैंडेज लगाया और खाने की दो दवाइयां दीं।

    ट्रेन की फर्श के नीचे था छेद, नजर आ रही थीं पटरियां
    विजय ने बताया कि कई शिकायतों के बाद ट्रेन का हाउसकीपिंग स्टाफ आया और पूरे कैबिन की सफाई करते हुए जांच की। इस दौरान कैबिन में बिछे कारपेट को हटाने पर फर्श में एक बड़ा छेद नजर आया। स्टाफ ने संभावना जताई कि यहीं से चूहे आ-जा रहे हैं। इसके बाद यहां एक रेट पैड लगाकर इसे बंद किया गया।

    घटना के बाद भी कैबिन में दौड़ते रहे चूहे
    विजय ने बताया कि घटना के बाद भी कैबिन में पूरे समय चूहों का आतंक बना रहा। चूहे कैबिन की फर्श से लेकर बर्थ तक पर दौड़ते रहे, समान के बीच छुपते रहे। उन्होंने चूहों का फोटो लेकर भी अधिकारियों को भेजा, लेकिन चूहों को भगाने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया। उनकी तरह अन्य यात्री भी चूहों से परेशान होते रहे। चूहों के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना रहा।

    Share:

  • प्रणेश एम ने हंगरी में रचा शानदार रिकॉर्ड, कानिज्सा ओपन में चार खिलाड़ियों के सात अंक के बीच हासिल की जीत

    Mon Aug 24 , 2026
    नई दिल्ली ।भारतीय ग्रैंडमास्टर (Indian Grandmaster) प्रणेश एम (Pranesh M) ने हंगरी (Hungary) में आयोजित प्रतिष्ठित कानिज्सा ओपन (Kanizsa Open) 2026 शतरंज टूर्नामेंट (Chess Tournament) का खिताब अपने नाम कर लिया। नौ राउंड के इस टूर्नामेंट में प्रणेश ने सात अंक हासिल किए और समान अंक वाले खिलाड़ियों के बीच बेहतर टाईब्रेक (Tiebreak) के आधार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved