img-fluid

पैंट पहनते ही निकल आया सांप, युवक के उड़ गए होश; बिस्तर के नीचे छिपे नाग का ऐसे हुआ रेस्क्यू

August 27, 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले में सांप (Snake) से जुड़ी हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मकरोनिया के रजाखेड़ी इलाके (Razakhedi area) में मंगलवार सुबह काम पर जाने की तैयारी कर रहे एक युवक ने जैसे ही पैंट पहनी, उसमें छिपा सांप अचानक बाहर निकल आया। सांप को देखते ही युवक घबरा गया और घर में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि सांप ने युवक को डसा नहीं।

पैंट पहनने के कुछ देर बाद बाहर आया सांप

बताया गया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। युवक घर से निकलने की तैयारी कर रहा था। उसने पैंट पहन ली, लेकिन कुछ ही देर बाद उसमें छिपा सांप बाहर निकल आया। अचानक सांप को सामने देखकर युवक के होश उड़ गए और वह पीछे हट गया।

परिवार ने स्थिति को देखते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सूचना दी।


  • बिस्तर के नीचे जा छिपा सांप

    सूचना मिलते ही अकील बाबा मौके पर पहुंचे। तब तक सांप बिस्तर के नीचे जाकर छिप चुका था। उन्होंने सावधानी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

    सर्प विशेषज्ञ के मुताबिक, पकड़ा गया सांप जहरीला नहीं था। हालांकि, उन्होंने बताया कि घर में अचानक सांप दिखाई देने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश में खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    कपड़े पहनने से पहले बरतें सावधानी

    सर्प विशेषज्ञ ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने की कोशिश न करें। ऐसे मामलों में प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम या विशेषज्ञ की मदद लेना ज्यादा सुरक्षित है।

    खासकर बारिश के मौसम में सांप सुरक्षित और सूखी जगह की तलाश में घरों, जूतों, कपड़ों या सामान के आसपास छिप सकते हैं। इसलिए लंबे समय से रखे कपड़े और जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।

    Share:

  • खाना खाते ही सीने में जलन और गले में खट्टापन तो न करें नजरअंदाज डॉक्टर की सलाह से जानें क्या खाएं क्या नहीं

    Thu Aug 27 , 2026
    नई दिल्ली। सीने(chest) या गले (throat)में जलन खट्टी डकार और मुंह (mouth)में खट्टा स्वाद महसूस होना कई लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है। आमतौर पर इसे एसिडिटी(acid) या एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इसमें पेट का एसिड ऊपर(reflux) की ओर खाने की नली में पहुंच जाता है जिससे सीने और गले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved