img-fluid

शादी की खरीदारी कर रही नाबालिग को भगा ले गया प्रेमी, कई दिनों तक दुष्कर्म कर फरार हुआ आशिक

August 28, 2026

धार। धार जिले में एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में संपर्क तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक उसे धार ले गया, जहां उसे करीब आठ दिन तक एक कमरे में रखा गया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में आरोपी के संपर्क तोड़ने से परेशान युवती ने अमझेरा तालाब में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

मामले में अमझेरा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण राजगढ़ थाने को भेज दिया है। राजगढ़ पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों आकाश पिता बंशीलाल (22) और गोपाल पिता हेमालाल (28) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी निलेश डावर समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो साल से निलेश डावर निवासी उमरिया बड़ा, थाना नौगांव, जिला धार को जानती थी। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी और बाद में प्रेम संबंध हो गए। इस बीच युवती की सगाई छह-सात महीने पहले मोगजीपाड़ा निवासी युवक से तय हो गई थी और शादी 2 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी। पीड़िता के अनुसार, इसकी जानकारी निलेश को हुई तो उसने उससे शादी करने की बात कही और सगाई तोड़ने का दबाव बनाया। 24 मार्च को युवती अपने पिता के साथ राजगढ़ शादी के कपड़े लेने गई थी। आरोप है कि निलेश के कहने पर उसका दोस्त बलराम बाइक लेकर पहुंचा और युवती को धार ले गया।


  • पीड़िता के अनुसार, धार पहुंचने के बाद उसे एक परिचित के कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसे करीब आठ दिन तक रखा गया और निलेश ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि निलेश का दोस्त गोपाल भी वहां आता-जाता था और उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी। कुछ समय बाद निलेश ने युवती से मिलना बंद कर दिया। उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले जाने का आरोप है। करीब दो महीने तक संपर्क नहीं होने से युवती परेशान हो गई।

    26 अगस्त को युवती धार से बस के जरिए अमझेरा पहुंची और निलेश से मिलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह अमझेरा तालाब की पाल पर पहुंची और कथित तौर पर परेशान होकर पानी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पानी में देखा और तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रात में डर के कारण उसने घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। अगले दिन 27 अगस्त को वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।

    अमझेरा थाना पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला राजगढ़ थाने को भेज दिया। राजगढ़ पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी निलेश डावर की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि युवती के बयान अमझेरा थाने में दर्ज किए गए थे। पुलिस जांच में युवती को आरोपी के दोस्त द्वारा ले जाने और परिचित के घर पर उसके साथ शोषण किए जाने की बात सामने आई है। प्रकरण दर्ज कर दो सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

    Share:

  • भारतीयों के लिए देवदूत बनी नेपाल सेना, बचाए गए लोगों से एयरपोर्ट पर मिले जयशंकर

    Fri Aug 28 , 2026
    नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 21 भारतीयों को नेपाल सेना ने बाढ़ के बाद बेहद मुश्किल जगह से सुरक्षित निकाला और काठमांडू पहुंचाया। इसके बाद भारतीय दूतावास ने उनकी भारत वापसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved