
नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 21 भारतीयों को नेपाल सेना ने बाढ़ के बाद बेहद मुश्किल जगह से सुरक्षित निकाला और काठमांडू पहुंचाया। इसके बाद भारतीय दूतावास ने उनकी भारत वापसी की व्यवस्था की। जयशंकर ने इन लोगों से मुलाकात कर उनकी आपबीती भी जानी और उनके सुरक्षित लौटने पर राहत जताई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved