
इंदौर। रानीपुरा (Ranipura) क्षेत्र में आज नगर निगम (Municipal council) की रिमूवल टीम द्वारा अतिक्रमण (Encroachment) हटाने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम के रिमूवल विभाग ने सोमवार सुबह रानीपुरा क्षेत्र में मुहिम चलाई। कुछ जगह विवाद की स्थिति भी बनी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दुकानों के बाहर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने पिछले दिनों चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved