
उत्पाती बाइक सवारों को रहवासियों ने घेरा… गोली चली
इन्दौर। देर रात को सदर बाजार (Sadar Bazaar) इलाके में जमकर बवाल (Major uproar) हुआ। उत्पात मचा रहे कुछ युवकों को रहवासियों (Residents) ने घेरकर पीटा तो वे गाड़ियां छोड़कर भाग गए। युवकों के नाम भी पुलिस के सामने आए हैं। पुलिस ने तीन गाड़ियां जो युवक मौके पर छोड़कर गए थे, उन्हें जब्त किया है। विवाद के दो कारण सामने आ रहे है, जिसमें रहवासी बता रहे हैं कि गोली भी चली है। हालांकि पुलिस गोली चलने की बात से इंकार कर रही है।
[relpost
सिकंदराबाद कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र के पुल पर नशा बेचने वालों का जमावडा लगा रहता है, वहीं नशेड़ी भी यहां नशा खरीदने आते हैं। कल आजाद नगर और उसके आसपास के इलाकों से 10 से 15 बाइक पर सवार होकर 30 से अधिक युवक आए और एक घर में घुसकर विवाद करने लगे। रहवासियों ने बताया कि उनके उत्पात से पूरा इलाके में डर फैल गया था। जिसके बाद रहवासी इकट्ठे हुए और उन्हें घेरकर उनकी पिटाई की। कुछ तो बाइक से भाग गए और कुछ बाइक को छोड़कर भागे। रहवासियों ने आरोप लगाया कि उत्पात कर रहे युवकों ने मौके पर गोलियां भी चलाई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगालकर युवकों की पहचान की, उधर बाइकों को जब्त कर लिया गया है। जिस युवक के घर उत्पात मचाने अन्य युवक आए थे, उससे उनका पुराना झगड़ा चल रहा है। उधर इस पूरे मामले को लेकर सदर बाजार पुलिस से बात की गई तो थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि गोली चलने की बात झूठी है। उनका कहना है कि इलाके में रहने वाली युवती से एक युवक की दोस्ती थी। युवती की शादी अन्य जगह हो रही थी। इसी को लेकर युवक आए थे और उनके बीच विवाद कि स्थिति बन गई। आज पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved