img-fluid

इन्दौर : पहले सत्र के बाद निकलने लगे भाजपा नेता तो दरवाजे में रस्सी बांधकर रोका

November 29, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के साथ अंदर घुस रहे बाहरी नेताओं को भी रोकना पड़ा

इन्दौर। कल सुपर कॉरिडोर (Super Corridor) स्थित सेवादूत अभियान (Sevadoot Campaign) की कार्यशाला में शामिल होने आए कुछ नेता पहले सत्र के बाद चहलकदमी करने बाहर निकले तो संगठन के नेताओं (leaders) ने उन्हें शाम तक हॉल में बैठने को कहा, लेकिन कुछ नेता नहीं माने तो बड़े नेताओं ने हॉल को बाहर से रस्सी बांधकर बंद करवा दिया। यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए अनपेक्षित नेताओं को भी बाहर खड़े रहना पड़ा। वे अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।


  • प्रशिक्षण कार्यक्रम में कल अलग-अलग सत्र में चार संभागों से आए नेताओं को सेवादूत अभियान को लेकर ट्रेनिंग दी गई। यह अभियान 1 दिसम्बर से शुरू होना है। अंतिम दौर में हुई इस ट्रेनिंग में अभियान के संयोजक शैलेन्द्र बरुआ और आलोक संजर ने भी संबोधित किया। उसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का एक-एक सत्र था। तिवारी तो अपना सत्र संबोधित कर गोरखपुर रवाना हो गए, लेकिन बाद में खंडेलवाल के सत्र के पहले कुछ शहरों के नेता हॉल से बाहर आकर ेचहलकदमी करने लगे। उन्हें बार-बार कहा जाता रहा है कि वे अपने स्थान से नहीं हिलें।

    हालांकि कल दोपहर का खाना भी लेट हो गया था। दोपहर 3 बजे भोजन अवकाश हुआ, जिसके बाद खंडेलवाल का सत्र हुआ। सुरक्षा व्यवस्थ्राा में लगे राजा कोठारी और गोविंद पंवार जब नेताओं को अंदर जाने का कहने लगे तो कइयों ने अनसुना कर दिया। इस पर हॉल के बाहर का गेट रस्सी बांधकर बंद करना पड़ा। यही नहीं जब खंडेलवाल प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे, तब उनके साथ कुछ नेता अंदर हॉल में जाने लगे, जिनका नाम सूची में नहीं था तो उन्हें भी सख्ती से बाहर रोक दिया गया। कल प्रशिक्षण वर्ग में इतनी सख्ती थी कि अंदर मोबाइल भी बंद करके रखना पड़ा। हालांकि इस प्रकार के वर्ग भाजपा में होते आए हैं, जब तमाम नियम-कायदों के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी अनुशासन में रहना पड़ता है। वर्ग में कार्यशाला में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक जीतू जिराती, राजेश सोलंकी, विधायक राजेश सोनकर, राजकुमार मेव, पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक दुबे, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष दीपक जैन टीनू, हरिनारायण यादव, सहित अनेक अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved