img-fluid

पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी 17 साल की बेटी, मां-मामा ने गला घोंटकर मार डाला

August 31, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी आयुषी की उसकी मां और मामा ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोरी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि उसकी मां इसके खिलाफ थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। किशोरी की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किशोरी की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया।


  • पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह किशोरी की शादी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सामने आया है। मां अपनी बेटी की शादी अपनी पसंद के युवक से कराना चाहती थी, लेकिन किशोरी इसके लिए तैयार नहीं थी। वह अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी। इस बात को लेकर मां और बेटी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस को शक है कि इसी विवाद के चलते मां और मामा ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी।

    किशोरी की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 29 अगस्त की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू की।

    पिपलानी थाना पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मृतक किशोरी की मां कमला और मामा विजय राय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और हत्या से पहले और बाद के घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पिपलानी थाना प्रभारी चन्द्रिका यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में किशोरी की शादी को लेकर मां के साथ चल रहा विवाद हत्या की वजह के रूप में सामने आया है।

    Share:

  • इंदौर: तमिलनाडु CM विजय के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ साइबर ठगी

    Mon Aug 31 , 2026
    इंदौर। इंदौर में साइबर ठगों ने अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के नाम का सहारा लेकर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। मुख्यमंत्री के कथित फाउंडेशन से आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं। मामले की शिकायतें मिलने के बाद क्राइम ब्रांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved