
नई दिल्ली। जियोर्जिया मेलोनी, इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया। उनके इस रिकॉर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जियोर्जिया मेलोनी को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।”
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
बता दें कि 49 वर्षीय मेलोनी 22 अक्टूबर, 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं। गुरुवार को, 1413 दिनों तक पद पर रहने के बाद, वह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से देश की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बन गईं। वह इस पद पर रहने वाली पहली महिला भी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved