img-fluid

नेपाल में फिर हुई भयानक लैंडस्लाइड, नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित

September 05, 2026

डेस्क। नेपाल के दार्चुला जिले में जबरदस्त भूस्खलन की वजह से अचानक बाढ़ का नया खतरा पैदा हो गया है। नेपाल में पहले से ही 26 अगस्त को आई बाढ़ की आपदा के असर से जूझ रहा है। इस हादसे में अब तक 1,300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 5,000 लोग लापता हैं। ताजा भूस्खलन के पास चौलानी नदी का बहाव आंशिक रूप से रुक गया है, जिसके कारण अधिकारियों ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।


  • बता दें कि शुक्रवार को एपी हिमाल रूरल म्युनिसिपैलिटी के भट्टार इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे भारी मात्रा में मलबा नदी में गिर गया और नदी का बहाव बाधित हो गया। दार्चुला जिला प्रशासन कार्यालय ने चेतावनी दी है कि और भूस्खलन होने से नदी पूरी तरह से बंद हो सकती है, जिससे अचानक नदी का बांध टूटने और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा पैदा हो सकता है। अधिकारियों ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। निवासियों को सचेत करने और आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

    सुदूरपश्चिम के मुख्यमंत्री खगराज भट्ट ने स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। बाढ़ और आपदा में मदद के लिए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर भी जारी किए गए हैं। आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बताया कि नदी अभी सामान्य स्तर पर बह रही है। हालांकि, हालात पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर आस-पास के लोगों को चेतावनी देने के लिए बालंच में नेपाल चमेलिया हाइड्रोपावर सिक्योरिटी बेस के जवानों को तैनात किया गया है।

    Share:

  • 'अपनी खुन्नस मिटाने के लिए हमारी मस्जिद नहीं गिरा सकते', असदुद्दीन ओवैसी ने बोला हमला

    Sat Sep 5 , 2026
    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के बाद AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने दावा किया कि मस्जिद के अस्तित्व के 1911 तक के रिकॉर्ड मौजूद हैं और यहां एक सदी से ज्यादा समय से लगातार नमाज पढ़ी जा रही थी। उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved