img-fluid

UP : बागपत एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 5 की मौके पर मौत, 27 अन्य घायल

September 07, 2026

बागपत. यूपी (UP) में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत (Baghpat)  के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (Expressway) पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान (Rajasthan) की गोगामेड़ी से वापस अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं जा रहे थे। बड़ा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में एक बच्ची सहित कुल पांच की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए।


  • घायलों को सीएचसी खेकड़ा, बागपत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जी टी वी दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

    Share:

  • फ्रांस को मिला पहला हिंदू मंदिर: 40 देशों से पहुंचे मेहमानों की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा, PM मोदी ने जताई भारत-फ्रांस रिश्तों में मजबूती की उम्मीद

    Mon Sep 7 , 2026
    पेरिस। फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) में रविवार को देश का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर (Hindu temple) श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बीएपीएस अक्षरधाम संस्थान (Akshardham Institution) के गुरु महंतस्वामी महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरा किया। इसमें यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया से आए संतों, भक्तों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved