img-fluid

अमृतसर एयरपोर्ट के पास आसमान में दिखीं संदिग्ध उड़ती चीजें, 7 फ्लाइट्स डायवर्ट, मचा हड़कंप

September 07, 2026

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Sri Guru Ram Dass Ji International Airport) पर रविवार देर रात सुरक्षा को लेकर अचानक सतर्कता बढ़ानी पड़ी। रात करीब 10 बजे रनवे के आसपास आसमान में दो से चार संदिग्ध उड़ती वस्तुएं दिखाई दीं। पहली नजर में इनके ड्रोन जैसे नजर आने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अलर्ट जारी कर दिया।

एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद अमृतसर पहुंचने वाली 7 फ्लाइट्स का रूट बदलना पड़ा। इनमें कुछ विमानों को दिल्ली और कुछ को चंडीगढ़ भेज दिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

रुड़ाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट की ओर आईं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदिग्ध उड़ती वस्तुएं रुड़ाला गांव की तरफ से एयरपोर्ट की दिशा में आती हुई दिखाई दीं। कुछ समय तक इनकी गतिविधि रनवे और आसपास के संवेदनशील क्षेत्र के ऊपर देखी गई।


  • अमृतसर सीमावर्ती जिला होने के कारण एयरपोर्ट के पास इस तरह की गतिविधि को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरता से लिया गया। सूचना मिलते ही CISF, पंजाब पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

    जांच के बाद ही पता चलेगा ड्रोन थे या कुछ और
    आसमान में दिखाई दी इन वस्तुओं को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह पुष्टि नहीं की है कि वे वास्तव में ड्रोन थे या कोई अन्य उड़ने वाली वस्तुएं। जांच एजेंसियां इनके स्रोत और पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

    घटना के बाद एयरपोर्ट के आसपास कुछ समय तक अतिरिक्त निगरानी रखी गई। सुरक्षा टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। अब जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आसमान में नजर आई वस्तुएं क्या थीं और वे किस दिशा से वहां पहुंची थीं।

    Share:

  • होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नई चाल: बिना इजाजत एंट्री पर लगेगा बैन, जहाजों को दी सख्त चेतावनी

    Mon Sep 7 , 2026
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) ने फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में तनाव के बीच बड़ा ऐलान किया है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने रविवार को कहा कि आने वाले दिनों में होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बाहर एक नया प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved