img-fluid

BSP में बड़ा बदलाव, आकाश आनंद फिर हुए साइडलाइन, भाई ईशान को 15 राज्यों की कमान

September 07, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव सामने आया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद (Akash Anand) के छोटे भाई ईशान आनंद (ईशू) (Ishan Anand) को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी दी है। उन्हें करीब 15 राज्यों में पार्टी के कामकाज की समीक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

इस बदलाव में खास बात यह है कि पार्टी की नई जिम्मेदारियों की सूची में आकाश आनंद को कोई पद नहीं दिया गया है। दूसरी ओर, ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। वह संबंधित राज्यों में संगठन की गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक ईशान अपनी समीक्षा रिपोर्ट अपने पिता और BSP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को सौंपेंगे। ईशान आनंद आनंद कुमार के बेटे और मायावती के भतीजे हैं।

आकाश ने फिर बदला सोशल मीडिया परिचय
पार्टी में हुए संगठनात्मक फेरबदल के साथ आकाश आनंद के सोशल मीडिया बायो में बदलाव भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने बायो से ‘नेशनल कन्वीनर’ का पद हटाकर खुद को ‘BSP कार्यकर्ता’ बताया था।


  • अब उन्होंने एक बार फिर इसमें बदलाव किया है। आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया बायो में अब केवल ‘BSP समर्थक’ लिखा है। लगातार हो रहे इन बदलावों को उनकी पार्टी में मौजूदा भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।

    पार्टी छोड़ने का ऐलान नहीं
    हालांकि आकाश आनंद की ओर से BSP से अलग होने या पार्टी छोड़ने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए केवल सोशल मीडिया बायो में ‘BSP समर्थक’ लिखे जाने के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया है।

    वहीं, ईशान आनंद को करीब 15 राज्यों की जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन में उनकी भूमिका पहले के मुकाबले महत्वपूर्ण होने के संकेत मिल रहे हैं। चुनावी हलचल के बीच BSP के इस संगठनात्मक फेरबदल ने पार्टी के भीतर आकाश आनंद की भूमिका और भविष्य को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।

    Share:

  • France Gets Its First Traditional Hindu Temple: BAPS Consecration Draws Guests from 40 Nations

    Mon Sep 7 , 2026
    Paris: France has entered a new chapter in its cultural and spiritual ties with India with the opening of the country’s first traditional Hindu temple in Paris. The temple’s consecration ceremony, or Pran Pratishtha, was performed on Sunday by Mahant Swami Maharaj of the BAPS Swaminarayan Sanstha amid the chanting of Vedic mantras. Saints, devotees, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved