img-fluid

सागर जहरीली शराब कांड पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले-‘20 साल से BJP की सरकार, फिर जवाबदेही कहां?’

September 09, 2026

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में (Sagar district) जहरीली शराब (Spurious liquor) से हुई मौतों के बाद सियासत गरमा गई है। लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Leader Rahul Gandhi) ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मोहन यादव सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में पिछले 20 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन जहरीली दवा, शराब और दूषित पानी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि हर बड़े हादसे के बाद गिरफ्तारियां, अधिकारियों के निलंबन और जांच के आदेश होते हैं, लेकिन स्थायी जवाबदेही तय नहीं होती।

उन्होंने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और पिछले साल जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौतों का भी उल्लेख किया। राहुल गांधी ने कहा कि दवा, शराब और पानी से जुड़े हादसों के बाद नए कानून बनाए जाते हैं, लेकिन अगले हादसे तक वे प्रभावी तरीके से लागू नहीं होते।


  • ‘सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई न हो’
    राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अगर पिछले 20 साल से भाजपा की सरकार है तो ऐसे हादसों की रोकथाम क्यों नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद होने वाली कार्रवाई को ही जवाबदेही नहीं माना जा सकता। उन्होंने मांग की कि सागर कांड की निष्पक्ष जांच कर मौतों की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जांच में जिसकी भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    सागर में मृतकों की संख्या 15 हुई
    पुलिस के मुताबिक, सागर जिले में जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इलाज के दौरान दो और पीड़ितों की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़ा। पुलिस ने बताया कि मामले में 30 आरोपियों में से अब तक 14 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

    कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा
    इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सागर जिले के बांदा में जहरीली शराब की वजह से कई परिवार बर्बाद हो गए हैं और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने राज्य की मोहन यादव सरकार पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रभावित परिवारों में से कुछ से मुलाकात की और मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

    Share:

  • US-Iran ‘Oil War’ Explodes: 5 Iranian Tankers Hit as Kharg Island Strike Sends Gulf on Edge

    Wed Sep 9 , 2026
    Washington: Tensions between the United States and Iran have surged after the US military said it destroyed or disabled five Iranian oil tankers linked to an oil network allegedly controlled by Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC). The strikes came after Iran reportedly launched two ballistic-missile attacks against a US Navy vessel. According to the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved