img-fluid

सागर में शराब माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन, कई ठिकानों पर कार्रवाई, मकान और गोदाम जमींदोज

September 10, 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने के कड़े निर्देशों के बाद सागर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिले के बंडा क्षेत्र में अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा ‘बुलडोजर एक्शन’ शुरू कर दिया है।

5 ठिकानों पर एक साथ चला बुलडोजर
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और जिला प्रशासन की भारी मौजूदगी में शराब माफियाओं के करीब 5 प्रमुख ठिकानों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से निर्मित किए गए आलीशान मकानों, बाउंड्रीवॉल और गोदामों को बुलडोजर और पोकलेन मशीनों की मदद से जमींदोज किया जा रहा है।


  • मनीष, चंद्रभान और आशीष पर बड़ा एक्शन
    बंडा में अवैध शराब कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी मनीष, चंद्रभान और आशीष की बेनामी और अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कर और बिना अनुमति के बनाए गए इन ठिकानों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और शराब के भंडारण के लिए किया जा रहा था।

    भू-माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप
    कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद सागर जिले में हुई इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं, भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

    Share:

  • अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया बसपा सुप्रीमो मायावती ने

    Thu Sep 10 , 2026
    लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) ने अपने भतीजे आकाश आनंद को (Her nephew Akash Anand) पार्टी से निष्कासित कर दिया (Has Expelled from the Party) । उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घोषणा की कि आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह से मुक्त किया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved