img-fluid

तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरी, 3 मजदूरों की मौत

September 11, 2026

वेल्लोर: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के थिरुवलम इलाके में बड़ा हादसा हो गया. मंजुकृष्णपुरम में निर्माणाधीन सीएसआई जायन हिल चर्च की छत अचानक गिर गई. हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे चर्च की छत पर कंक्रीट डालने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन ढांचा भरभराकर गिर गया. कई मजदूर मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही थिरुवलम पुलिस और काटपाडी अग्निशमन एवं बचाव सेवा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.


  • हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बेंगलुरु के भवन निर्माण ठेकेदार जॉन (39), आंध्र प्रदेश के इमैनुअल (45) और सैमुअल (45) के रूप में हुई है. इमैनुअल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि सैमुअल का शव मलबे से बरामद किया गया. हादसे में घायल चार मजदूरों को अडुक्कम्पराई स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और वेल्लोर के सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. करीब 10 अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं.

    मलबे में किसी अन्य मजदूर के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा. NDRF की 30 सदस्यीय टीम को मौके पर लगाया गया. अरक्कोनम यूनिट के चार खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई. आंध्र प्रदेश की सीमा पास होने के कारण वहां की पुलिस टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया.

    सूत्रों के मुताबिक, चर्च अधिकारियों ने पहले ही गुरुवार शाम छत पर कंक्रीट डालने का काम होने की जानकारी दी थी. इसी दौरान कई मजदूर इमारत से बाहर जाकर पास में परोसी जा रही बिरयानी खाने चले गए थे. हादसे के समय उनके इमारत में मौजूद नहीं होने से उनकी जान बच गई. माना जा रहा है कि अगर सभी मजदूर उस समय इमारत के अंदर होते तो हादसा और बड़ा हो सकता था.

    वेल्लोर कलेक्टर पीएस लीला एलेक्स, रानीपेट पुलिस अधीक्षक पी सिबिन और कटपाडी विधायक डॉ. एम सुधाकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने पुलिस को इमारत गिरने के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए हैं. थिरुवलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हादसे की वजह की जांच की जा रही है.

    Share:

  • बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, बदल सकते हैं कई बैंक के CEO

    Fri Sep 11 , 2026
    डेस्क: भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अगले करीब डेढ़ साल में नेतृत्व स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कम से कम 6 बड़े भारतीय बैंकों में 2027 के अंत तक CEO और शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैसले होने हैं. ऐसे में बैंकों के बोर्ड के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती सही उत्तराधिकारी चुनने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved