img-fluid

इंदौर में बड़ा हादसा, सांची पॉइंट पर स्टीमर ब्लास्ट, गर्म मावा उछलने से एक कर्मचारी की मौत

September 11, 2026

इंदौर। इंदौर के मांगलिया स्थित सांची पॉइंट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्म होने से स्टीमर में ब्लास्ट हुआ था। इसमें पेड़े बनाने की कड़ाही का गर्म मावा कर्मचारियों पर उछल गया।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, मांगलिया इलाके में सांची दुग्ध संघ में शुक्रवार शाम पेड़े बनाने की यूनिट में हादसा हुआ। इसमें दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विनोद कुमार चडार निवासी सागर की मौत हो गई, जबकि तेज सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी सिंगापुर टाउनशिप गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने विनोद के शव को बॉम्बे अस्पताल भेजा है। वहीं, तेज सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सांची संघ के सीईओ विशाल मिश्रा ने बताया कि यह एक हादसा है, जहां भाप ज्यादा होने से कढ़ाई अचानक पलट गई। इसमें दो कर्मचारी घायल हुए थे। हालांकि, हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरे का उपचार बाम्बे अस्पताल में चल रहा है। हादसे के समय अन्य कर्मचारी भी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Sep 12 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.58, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – वर्षा भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शनिवार, 12 सितम्बर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– कल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved