img-fluid

लता मंगेशकर के ‘थोड़ा रेशम लगता है’ से बना ‘Addictive’, बिलबोर्ड टॉप 10 के बाद 500 मिलियन डॉलर का कॉपीराइट मुकदमा

September 12, 2026

नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा की महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में रिकॉर्ड किए गए कई गाने दशकों बाद भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। उनके संगीत की लोकप्रियता भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि विदेशों (International )में भी उनके गीतों को पसंद किया गया। इसी कड़ी में साल 1981 की फिल्म ‘ज्योति’ (Jyoti) का गाना ‘थोड़ा रेशम लगता है’ एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय संगीत विवाद (International Music Controversy) से जुड़ा, जिसमें इसके संगीत और बीट्स के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कॉपीराइट (Copyright) मामला सामने आया।

‘थोड़ा रेशम लगता है’ को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। इस गीत का संगीत दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था और इसे अभिनेत्री अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया था। यह गाना उस समय भी चर्चित रहा और आज भी लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतों में गिना जाता है।

बाद में इसी गीत के संगीत और बीट्स का इस्तेमाल अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर DJ Quik ने एक नए गाने में किया। यह गाना अमेरिकी सिंगर Truth Hurts के लिए तैयार किया गया था और इसका नाम ‘Addictive’ रखा गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस गाने को तैयार करने के दौरान ‘थोड़ा रेशम लगता है’ के संगीत का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया था।

‘Addictive’ रिलीज होने के बाद अमेरिका में काफी लोकप्रिय हुआ। यह गाना अमेरिकी बिलबोर्ड चार्ट की टॉप 10 सूची में शामिल हुआ और नौवें स्थान तक पहुंचा। इस सफलता के बीच गाने के संगीत को लेकर कॉपीराइट विवाद सामने आया।

मामले की जानकारी भारतीय म्यूजिक कंपनी सारेगामा तक पहुंचने के बाद अमेरिकी म्यूजिक लेबल से जुड़े पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के अनुसार, Aftermath, Interscope और Universal Music Group के खिलाफ 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का कॉपीराइट मुकदमा दायर किया गया।

मामले में गाने की बिक्री और आगे होने वाली बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की गई। इस तरह लता मंगेशकर की आवाज में 1981 में आए एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म गीत का संगीत कई साल बाद अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट विवाद का हिस्सा बन गया।

दिलचस्प बात यह भी है कि ‘थोड़ा रेशम लगता है’ से जुड़ी यह कहानी अमेरिकी संगीत तक ही सीमित नहीं रही। ‘Addictive’ के बाद भारत में भी इसी विदेशी गाने की धुन और शैली से प्रेरित होकर एक गीत को दोबारा तैयार किया गया।

संगीतकार हैरी आनंद ने ‘Addictive’ की विदेशी धुन और स्टाइल से प्रेरित होकर ‘कलियों का चमन’ को रीक्रिएट किया। यह गाना भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ और इस तरह ‘थोड़ा रेशम लगता है’ से जुड़ी धुन अलग-अलग रूपों में दोबारा चर्चा में आई।


  • लता मंगेशकर के इस गीत की कहानी भारतीय संगीत की लोकप्रियता और उसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल से जुड़े कॉपीराइट विवाद को सामने लाती है। एक ओर मूल गीत दशकों बाद भी याद किया जाता रहा, वहीं दूसरी ओर उसके संगीत के इस्तेमाल ने अमेरिकी संगीत जगत में कानूनी विवाद को जन्म दिया।

    Share:

  • शादी के लिए बांदा में आशिक का हाईवोल्टेज ड्रामा केन नदी के रेलवे पुल पर चढ़कर दी कूदने की धमकी पुलिस ने ऐसे संभाला मामला

    Sat Sep 12 , 2026
    उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के बांदा में शादी की जिद को लेकर एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच (Caused a stir / Sparked panic)गया। मटौंध थाना क्षेत्र (Mataundh police station area)के भूरागढ़ इलाके में करीब 20 वर्षीय युवक केन नदी के रेलवे पुल की लगभग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved