img-fluid

ब्रिक्स समिट में मेहमानों को परोसी जा रही है भारतीय और ग्लोबल कुजीन

September 12, 2026


नई दिल्ली । ब्रिक्स समिट में मेहमानों को (To Guests in BRICS Summit) भारतीय और ग्लोबल कुजीन परोसी जा रही है (Indian and Global Cuisine is being served) ।

  • दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मेहमानों के खाने का खास इंतजाम आईटीसी होटल्स की तरफ से किया गया है। मीडिया सेंटर में देश-विदेश से आए पत्रकारों और मेहमानों के लिए भारतीय और ग्लोबल कुजीन परोसी जा रही है। ब्रिक्स समिट में आईटीसी की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने कहा, “हम कई तरह के व्यंजन पेश कर रहे हैं। पिछले डेढ़ दिन से हम अपने ब्रांड्स जैसे बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करीज के खाने को शोकेस कर रहे हैं, ताकि हर प्रतिभागी उन्हें चख सके।” उन्होंने कहा, “जब हम मेन्यू बनाते हैं, क्योंकि हमें पता होता है कि पूरी दुनिया से गेस्ट आते हैं। तो इसमें हमारा इंडियन खाना तो है ही, इसके साथ-साथ चाइनीज खाना भी है, वेस्टर्न खाना भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे भारतीय खाना खाएंगे ही, लेकिन इसके साथ ही उनका खाना भी होना चाहिए। आज हमने जितने भी देश हैं, उनका थोड़ा-बहुत खाना शोकेस किया है।”

    मनीषा ने बताया कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि इस इवेंट के लिए उन्हें चुना गया है। उन्होंने कहा, “जी20 में भी हमने ही सर्व किया था, इसके अलावा एआई समिट में भी हमने ही सर्व किया था। अब हम ये वाला समिट भी सर्व कर रहे हैं। इसमें हमें भी एक चैलेंज मिलता है, जिसमें हम अपने देश को शोकेस करते हैं और हमारे लिए भी बड़ी गर्व की बात है कि हमें सम्मान दिया जाता है।” उन्होंने बताया कि आईटीसी के पूरे भारत में करीब 140 होटल हैं। जब ऐसे बड़े इवेंट आते हैं, तो हर जगह से उनके एक्सपर्ट शेफ आते हैं। यहां 100 से अधिक शेफ मेन्यू हैंडल कर रहे हैं और खाना बना रहे हैं। आईटीसी होटल के एरिया शेफ राजदीप कपूर ने कहा, “आइए और हमने आपकी सेवा के लिए जो भारतीय खाना लाया है, उसका आनंद लीजिए।”

    ब्रिक्स समिट में आईटीसी होटल्स के प्रतिनिधि रजनीश मल्लर ने कहा, “यह मीडिया सेंटर है, जहां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया है। आईटीसी होटल्स को ब्रिक्स देशों के इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन के साथ साझेदारी करके बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यहां हम जो पाक कला पेश कर रहे हैं, वह कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है, क्योंकि हमारे मेहमान वहीं से आए हैं। तो निश्चित रूप से, यहां भारत के बेहतरीन और दुनिया के सबसे अच्छे व्यंजन पेश किए जा रहे हैं। मेन्यू को बहुत ही सावधानी से तैयार किया गया है, ताकि यह वैश्विक स्वाद को भारतीय व्यंजनों के सर्वश्रेष्ठ और कंफर्ट फूड के साथ संतुष्ट कर सके।”

    बता दें कि आईटीसी का मूल नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड था, जिसकी स्थापना 1910 में हुई थी। 1970 में इसका नाम बदलकर इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड कर दिया गया और अंत में 1974 में इसे सिर्फ आईटीसी लिमिटेड कर दिया गया। होटल डिवीजन ने 1975 में चेन्नई में अपनी पहली प्रॉपर्टी के साथ शुरुआत की थी और अब आईटीसी होटल्स और वेलकम होटल जैसे ब्रांड्स के तहत 150 से अधिक प्रॉपर्टीज का संचालन करता है।

    Share:

  • लाडली बहनों को कल मिलेगी 40वीं किस्त, CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 1,500 रुपये

    Sat Sep 12 , 2026
    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved