
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD चीफ लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य की सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तेजस्वी ने बाढ़, बाढ़ पीड़ितों और चिराग पासवान के राघोपुर में घूमने, पत्रकार की पिटाई और सीतामढ़ी में RJD नेता का मुद्दा उठाया।
तेजस्वी यादव ने बोले कि बाढ़ को लेकर कई बार चिट्ठी लिखी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। डबल इंजन की सरकार है लेकिन दोनों इंजन में आग लग गई है, खजाना खाली है। बाढ़ के ठीक पहले नॉर्मल स्कीम के लिए आकस्मिक फंड से 4 हजार करोड़ निकाल लिए गए यानी खजाना खाली है। पीएम को भी मैंने चिट्ठी लिखी है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। किसी भी केंद्रीय मंत्री में आज हैसियत नहीं है कि वह बिहार के लिए विशेष पैकेज या सहायता लेकर आए।
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, ‘इससे पहले जब भी बाढ़ आई है प्रधानमंत्री से लेकर हर कोई यहां पर आया है। 19 अगस्त 2024 का ये न्यूज देखिए, प्रधानमंत्री ने गुजरात में बाढ़ आने पर CM से बात की, बाढ़ पर जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। 2017 में भी पीएम ने रिलीफ की घोषणा की, गुजरात को पीएम कैसे देखते हैं और बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं। बिहार को जिस तरह से पीएम ने इग्नोर किया, आने वाले समय बिहार के लोग भी पीएम को इग्नोर करेंगे। सीएम ने पीएम से पता नहीं बात की भी है या नहीं, बाढ़ को लेकर कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है।
वहीं, राघोपुर में चिराग पासवान के घूमने पर तेजस्वी ने कहा कि घूम रहे हैं तो अच्छी बात है लेकिन भाई मदद तो लाओ, हम तो सरकार में नहीं हैं। सिर्फ मांग कर सकते हैं, चिराग फिजूल क्यों घूम रहे हैं, घूमकर देख लिया देखने के बाद बिहार के लिए मदद लेकर आनी चाहिए। अन्य मंत्रियों ने भी क्या इसको लेकर पत्र लिखा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved