img-fluid

दिल्ली की फैक्टरी में लगी आग, घबराकर बगल की इमारत से कूदे लोग; 6 घायल

September 13, 2026

नई दिल्ली। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर में आज एक गोदाम-कम-कारखाने में आग लग गई। इसके बाद उसकी बगल वाली बिल्डिंग से कुछ लोग दहशत के मारे कूद गए। इस घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 6 लोग जख्मी हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये आग जूडो की पोशाक और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने के वक्त परिसर के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अफसर ने कहा, ‘आग लगने के बाद फैक्टरी से लगी हुई बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में डर पैदा हो गया, जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोग बिल्डिंग से कूद गए और जख्मी हो गए।’

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक गोदाम में आग लगी थी। गोदाम में वैक्सीन और खाट बुनाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक रखी हुई थी। गोदाम के साथ में रेजिडेंशियल बिल्डिंग थी जिसमें आज की लपटे पहुंचीं, जिसके चलते 6 लोग घायल हुए हैं। किसी की मौत नहीं हुई है।


  • अफसर के मुताबिक, सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की खबर रविवार सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि फायर ब्रिगेड की कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। स्वरूपनगर की आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। पुलिस ने ये भी कहा कि आग लगने की वजहों और इससे हुए नुकसान के बारे में मालूम किया जा रहा है। घटना में जख्मी हुए लोगों की पहचान भी की जा रही है। पिछले महीने, दिल्ली के रघुबीर नगर के एक गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी।

    Share:

  • न मुआवजे की बड़ी रकम, न कानूनी लड़ाई; लोक अदालत में महज एक रुपये में हुआ सड़क हादसे के क्लेम का समझौता

    Sun Sep 13 , 2026
    दतिया। न्यायालयों में लंबे समय तक चलने वाले विवादों के बीच दतिया में आयोजित लोक अदालत ने समझौते और आपसी सहमति की एक अनोखी मिसाल पेश की। शनिवार को सड़क हादसे से जुड़े एक क्लेम प्रकरण में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से महज एक रुपये की राशि पर राजीनामा कर लिया। इसे दतिया में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved