img-fluid

सूर्या की विश्वनाथ एंड सन ने नेटफ्लिक्स पर मारी बाजी, अजय देवगन की धमाल 4 समेत ये फिल्में टॉप 10 में शामिल

September 14, 2026

नई दिल्ली ।नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इस समय फिल्मों की ट्रेंडिंग(Trending) सूची में अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। 14 सितंबर को देश में सबसे ज्यादा देखी जा रही 10 फिल्मों की सूची में तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों ने जगह बनाई है। इस सूची में सबसे खास बात यह है कि सूर्या (Suriya)की तमिल फिल्म विश्वनाथ एंड सन (Viswanath And Son) ने अजय देवगन की धमाल 4 (Dhamaal 4) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

विश्वनाथ एंड सन इस समय नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सूची में नंबर एक पर है। फिल्म में सूर्या ने रईस बिजनेसमैन संजय विश्वनाथ की भूमिका निभाई है। कहानी में संजय की मां उस पर वंश आगे बढ़ाने के लिए शादी करने का दबाव डालती है। हालांकि, संजय शादी करने के बजाय सरोगेसी के जरिए बच्चे का पिता बन जाता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है।

दूसरे नंबर पर अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की धमाल 4 है। फिल्म की कहानी एक छुपे हुए खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है और नेटफ्लिक्स की मौजूदा ट्रेंडिंग सूची में दूसरे स्थान पर है।

तीसरे नंबर पर जीडी नायडु के जीवन से प्रेरित फिल्म जीडीएन है। इसमें आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी आविष्कारक और उद्योगपति जीडी नायडु पर आधारित है। यह फिल्म भी इस समय दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।

तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द है, जो अपनी लापता बच्ची की तलाश में जुट जाती है। बेटी को खोजने के लिए वह बाकी चीजों को पीछे छोड़ देती है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

पांचवें स्थान पर तेलुगू फिल्म कोरियन कनकराजू है। इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसके अंदर कोरियन डॉन की आत्मा प्रवेश कर जाती है। वहीं, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म एल्फा छठे स्थान पर है। बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। कहानी ऐसी लड़की पर आधारित है, जिसे बचपन से देश विरोधी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी गई है।

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2 सातवें नंबर पर है। यह फिल्म एक ऐसे प्रेम त्रिकोण की कहानी है, जिसमें तीनों किरदार एक-दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर भी दर्शकों के बीच बनी हुई है।

आठवें स्थान पर तेलुगू फिल्म न्यूटन का तीसरा नियम है। यह फिल्म 90 के दशक में हुए डबल मर्डर और उससे जुड़ी रहस्यमयी कहानी पर आधारित है।

नौवें नंबर पर प्यार प्रेमा कल्याणम है। फिल्म में एक जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जिसमें शादी के बाद लड़की मायका छोड़ने से बचने के लिए विदाई से भाग जाती है। इसके बाद लड़का घर जमाई बनकर रहने लगता है।


  • दसवें स्थान पर गट्टा कुश्ती 2 है। कहानी एक पहलवान पत्नी और घर पर रहने वाले पति के इर्द-गिर्द घूमती है। इस तरह नेटफ्लिक्स की मौजूदा टॉप 10 सूची में अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की फिल्मों को दर्शकों का ध्यान मिल रहा है।

    Share:

  • सैफ अली खान पर हमले का असर अब भी कायम, चाकू देखते ही बदल जाता है रिएक्शन, बोले- परिवार के लिए और मौजूद रहना चाहता हूं

    Mon Sep 14 , 2026
    नई दिल्ली ।अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने जनवरी 2025 में घर के भीतर हुए चाकू हमले (Knife Attack) के बाद अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि घटना के काफी समय बाद भी वह पूरी तरह उससे उबर नहीं पाए हैं। खास तौर पर चाकू (Knife) सामने आने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved