img-fluid

दिशा सालियन केस: CBI की एफआईआर में उद्धव और आदित्य ठाकरे का भी नाम

September 14, 2026

मुंबई: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज की है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीई ने यह कार्रवाई की है. करीब छह साल पुराने इस मामले की अब केंद्रीय एजेंसी नए सिरे से जांच करेगी. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की छत से गिरकर संदिग्ध स्थिति में मौत हुई थी.

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सारंग कोटवाल और जज रंजीतसिंह राजा भोंसले की बेंच ने दो सितंबर को दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था. साथ ही CBI को मामले की जांच के लिए एक अनुभवी और सीनियर अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया था. सबसे बड़ी बात है कि FIR में उद्धव ठाकरे औरआदित्य ठाकरे समेत कई नामचीन लोगों के नाम शामिल हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी.मैनेजर की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत एक सप्ताह बाद 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे, जिसके बाद दोनों की मौत की घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर अटकलें लगने लगी थीं.


  • राजपूत की मौत के बाद मचे हंगामे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. एजेंसी ने बाद में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल करते हुए आत्महत्या बताया था. वहीं, मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान मामले को दुर्घटनावश हुई मौत मानते हुए ADR दर्ज की थी. हाईकोर्ट ने इसपर पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए थे.

    कोर्ट ने साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में लापरवाही के लिए फटकार लगाया. कोर्ट ने छह साल तक मामले को केवल दुर्घटनावश मौत के रूप में देखने और FIR दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिस की आलोचना की थी और जांच में ‘स्पष्ट विसंगतियों’ की ओर इशारा किया था. दिशा सालियान मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सीबीआई पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से पड़ताल करेगी.

    सालियान के पिता ने हाई कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ रेप और मर्डर हुआ है और CBI जांच की मांग की थी. उन्होंने शिवसेना (UBT) लीडर आदित्य ठाकरे के खिलाफ भी FIR की मांग की थी.

    CBI की ओर से दायर FIR में जिन लोगों लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाज़े, परमबीर सिंह, डीसीपी विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख, एपीआई अशोक देवधे, पीआई जगदेव कलापद समेत कई नाम हैं.

    इसके अलावा,मालवणी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी, पोस्टमार्टम में देरी के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और स्टाफ़, रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड और एसआईटी (SIT) के सीनियर सदस्य, जिनमें वे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी शामिल हैं. इन सभी पर मामले को दबाने की कोशिश, सरकारी रिकॉर्ड में हेर-फेर करने के आरोप लगे हैं.

    Share:

  • PM मोदी के जन्मदिन पर घरों में जलाएं आशीर्वाद का दीया, BJP अध्यक्ष की अपील

    Mon Sep 14 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बीजेपी इस बार बेहद खास अंदाज में मनाने की तैयारी कर रही है. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशवासियों से एक खास अपील की है. उन्होंने लोगों से कहा है कि 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved