img-fluid

Motorola का एक और तगड़ा फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, गीकबेंच पर सामने आए फीचर्स

September 14, 2026

डेस्क। Motorola जल्द ही भारत में एक दमदार फोन लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला का यह फोन मिड बजट प्राइस में पेश किया जा सकता है। Edge 70 सीरीज के इस अपकमिंग फोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है। मोटोरोला ने जर्मनी के बर्लिन में चल रहे IFA 2026 के दौरान इस फोन की घोषणा की थी। गीकबेंच पर Motorola Edge 70 Neo के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। इसे जल्द भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन Qualcomm SM7635 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आएगा। यह क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Edge 60 Neo का अपग्रेड होगा। इसमें 6.3 या 6.4 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट कोसपोर्ट कर सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 6GB/8GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, इसमें 128GB स्टोरेज दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।


  • Moto Edge 70 Neo के अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। साथ ही, यह फोन 10MP टेलीफोटो कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

    मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.3 इंच के 1.5K pOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 मिड बजट चिपसेट यूज किया है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। बैक में 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 5200mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

    Share:

  • इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

    Mon Sep 14 , 2026
    इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहे एक शातिर और कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश में आरोपी असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। पकड़ा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved