img-fluid

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

September 14, 2026

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहे एक शातिर और कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश में आरोपी असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश पूर्व में मारपीट, लूट, अड़ीबाजी और एनडीपीएस जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है और पुलिस कमिश्नर द्वारा उसे 3 महीने के लिए इंदौर जिले की सीमाओं से बाहर जिलाबदर किया गया था। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जिलाबदर उल्लंघन का नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


  • इंदौर शहर में गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए खजराना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पुलिस कमिश्नर के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश फैजल उर्फ कालू तंजीम नगर इलाके में अवैध रूप से घूम रहा है और हाथ में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा है।​सूचना मिलते ही खजराना पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की।पुलिस टीम को सामने देखते ही शातिर आरोपी फैजल ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में दौड़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके पैर और शरीर में चोटें आईं।

    ​पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया।​जांच में सामने आया कि आरोपी फैजल इलाके का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट के 9 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

    Share:

  • इंदौर पुलिस के 'ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0' के तहत थाना विजयनगर पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी स्ट्राइक

    Mon Sep 14 , 2026
    ​इंदौर। इंदौर में साइबर और आर्थिक अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत थाना विजयनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। विजयनगर पुलिस ने फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved