img-fluid

MP: परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा पर जानलेवा हमला, पहले गोली चलाने की कोशिश की, फिर पीठ पर घोंपा चाकू

September 15, 2026

बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देकर बाहर निकल रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने पहले छात्रा पर गोली चलाने की कोशिश की और असफल होने पर उसकी पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

परीक्षा हॉल से निकलते ही किया हमला
पीड़ित युवती के भाई के अनुसार, छात्रा महाविद्यालय में अपनी परीक्षा देने आई थी। जैसे ही वह परीक्षा समाप्त कर हॉल से बाहर निकली, घात लगाए बैठे युवक ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस खूनी हमले से कॉलेज परिसर में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।


  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी पुलिस हिरासत में
    घटना के तुरंत बाद लूलुहान और गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में सेंधवा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही सेंधवा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे के कारणों की जाँच में जुट गई है।

    Share:

  • MP में दो चर्चित संतों के बीच छिड़ी जुबानी जंग, बागेश्वर धाम पर पंडोखर सरकार का तीखा हमला

    Tue Sep 15 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में दो चर्चित संतों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दतिया के पंडोखर धाम (Pandokhar Dham in Datia) और छतरपुर के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham in Chhatarpur) के पीठाधीश्वर के बीच चल रहा यह विवाद अब सार्वजनिक बयानों के जरिए और गहरा गया है। पंडोखर सरकार के गुरु शरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved