
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के हबीबगंज थाना क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं हैं। एक तरफ पूर्व डीजीपी के सुरक्षित माने जाने वाले बंगले से अमेरिका से आईं बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब हो गया, वहीं दूसरी ओर अस्पताल गए एक अन्य परिवार के घर के ताले तोड़कर नगदी व जेवर साफ कर दिए गए। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
इलेक्ट्रिशियन के जाने के बाद पर्स गायब हुआ
दरअसल घटना पूर्व DGP एमएल जैन के अरेरा कॉलोनी, हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। पूर्व DGP एमएल जैन की बेटी अमेरिका से आईं है। चोरी गए सामान में सोने की चूड़ियां, कंगन, अंगूठी समेत करीब 7 लाख रुपये के जेवर से भरा पर्स शामिल है। बताया जाता है कि घर में काम करने आए इलेक्ट्रिशियन के जाने के बाद पर्स गायब हुआ। पुलिस ने संदेही इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है।
अस्पताल गए परिवार के घर टूटे ताले
दूसरी घटना में परिवार किसी मेडिकल इमरजेंसी में अस्पताल गया हुआ था, पीछे से चोरों ने सूने घर का ताला तोड़ा और घर से जेवर, जरूरी दस्तावेज और कैश पर हाथ साफ कर दिया। हबीबगंज थाना पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूर्व DGP के बंगले के मामले में इलेक्ट्रिशियन से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved