img-fluid

असली TMC किसकी? ममता और ऋतब्रत गुट के दावों पर आज चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

September 17, 2026

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक नाम और पार्टी के चुनाव चिह्न (घास पर खिले जोड़ा फूल) को लेकर चल रहे विवाद पर आज विराम लग सकता है. चुनाव आयोग (Election Commission) गुरुवार को इस पूरे विवाद पर सुनवाई करने के बाद अपना आखिरी फैसला सुना सकता है.

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नाम और निशान को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट और ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाला गुट आमने-सामने हैं. चुनाव आयोग आज दोपहर बाद इस मामले पर सुनवाई करेगा.


  • चुनाव आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को होने वाली चुनाव आयोग की अहम बैठक में TMC के दोनों विरोधी धड़ों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है.

    नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव होने वाले हैं. दोनों ही गुटों ने 6 अक्टूबर के उपचुनावों के लिए पार्टी के सिंबल पर अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. इससे ठीक पहले चुनाव आयोग की ये सुनवाई बेहद अहम माना जा रही है.

    दरअसल चुनाव आयोग उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन से पहले TMC विवाद को सुलझाना चाहता है. इससे दोनों गुटों को नई व्यवस्था के तहत अपने-अपने चुनाव चिह्नों पर आगे बढ़ने का साफ रास्ता मिल सकेगा.

    दोपहर बाद आयोग के सामने पेश होंगे दोनों धड़
    चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुटों को अलग-अलग समय पर सुनवाई के लिए बुलाया है. टीएमसी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट को अपने दस्तावेज और दलीलें दोपहर 3 बजे पेश करने का निर्देश दिया गया है. जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल खेमे को अपनी बात रखने के लिए 4 बजे का समय दिया गया है.

    Share:

  • मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे ने 20वें दिन तोड़ा अनशन, सरकार को दी 3 महीने की मोहलत

    Thu Sep 17 , 2026
    अहिल्यानगर, महाराष्ट्र. मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) मामले में मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपना 20 दिन पुराना अनशन (hunger strike) खत्म कर दिया है और महाराष्ट्र सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए तीन महीने का समय दिया है. इससे पहले जरांगे की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved