img-fluid

शादी से इनकार पर छात्रा पर जानलेवा हमला, पहले पिस्टल से फायरिंग की कोशिश फिर चाकू से किया वार

September 17, 2026

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी (Barwani) जिले के सेंधवा में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकल रही छात्रा पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने छात्रा पर देशी पिस्टल (Country-made pistol) से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद उसने चाकू से छात्रा की पीठ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


  • घटना सेंधवा शहर थाना क्षेत्र स्थित वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की है। यहां बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत रीना (काल्पनिक नाम) परीक्षा देकर परीक्षा हॉल से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र गणेश पिता कर्मसिंग ठाकुर, निवासी सोनखेड़ी, थाना वरला, ने उस पर हमला कर दिया।

    सेंधवा शहर थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को निशाना बनाकर देशी पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर छात्रा की पीठ पर वार कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया।

    थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी छात्रा से शादी करना चाहता था। छात्रा द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

    हमले के बाद कॉलेज परिसर के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

    जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी देशी पिस्टल और चाकू लेकर कॉलेज परिसर तक कैसे पहुंचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल घायल छात्रा का शासकीय अस्पताल में उपचार जारी है।

    Share:

  • मैरीलैंड के बाल्टिमोर में फायरिंग के बाद पुलिस जांच तेज, पांच लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी सामने आई

    Thu Sep 17 , 2026
    नई दिल्ली ।अमेरिका (America) के मैरीलैंड ( Maryland)राज्य के बाल्टिमोर शहर में बुधवार रात गोलीबारी (Shooting) की घटना सामने आई, जिसमें पांच लोगों को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घटना पूर्वी बाल्टिमोर के 1400 ब्लॉक ईस्ट फायेट स्ट्रीट में हुई। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस (Police) की बड़ी टीम मौके पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved