img-fluid

इंदौर: राजबाड़ा से पातालपानी तक, अब एक सिटी टूर में होंगे इंदौर दर्शन

September 18, 2026

एमपी टूरिज्म बोर्ड की सिटी टूर योजना में कृष्णपुरा छत्रियां, कांच मंदिर, रालामंडल, लालबाग पैलेस भी शामिल

इंदौर, नासेरा मंसूरी।
राजबाड़ा (Rajbada) की ऐतिहासिक गलियों से लेकर पातालपानी (Patalpani) के झरने तक… अब इंदौर (Indore) के प्रमुख पर्यटन स्थलों (Tourist destinations) को एक ही सिटी टूर से जोड़ने की तैयारी है। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने इंदौर समेत प्रदेश के पांच शहरों में सिटी टूर संचालित करने के लिए एजेंसियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगे हैं। प्रस्तावित टूर में इंदौर का राजबाड़ा पैलेस, कृष्णपुरा छत्रियां, कांच मंदिर, रालामंडल वाइल्डलाइफ सेंचुरी, लालबाग पैलेस और पातालपानी वाटरफॉल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है।


  • भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी चलेंगी
    एमपी टूरिज्म बोर्ड ने इसके लिए पहल की है। न केवल इंदौर, बल्कि भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी इसी तरह के सिटी टूर करने के प्रस्ताव रखे गए हैं, ताकि पर्यटक इन शहरों के तमाम प्रसिद्ध स्थलों पर भ्रमण के लिए पहुंच सके। योजना के तहत शहर और आसपास के पर्यटन आकर्षणों को एक टूर रूट से जोड़ने की तैयारी है। बड़े शहरों में संचालित होने वाले संगठित सिटी टूर की तर्ज पर यह मॉडल तैयार किया जा रहा है। शुरुआती चरण में पांच शहरों के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक रूट से जोड़ने की योजना है। सफल होने पर इसे प्रदेश के अन्य शहरों तक विस्तार दिया जा सकता है।

    गाइड बताएंगे शहर का इतिहास
    इस सिटी टूर का संचालन कम से कम 6 दिन होगा। 14 पर्यटकों के साथ यह सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगी। मंगलवार से रविवार इसके संचालन के दिन तय किए गए हैं। ऑपरेटर को एक अनुभवी गाइड भी साथ रखना होगा, जो शहर के इन तमाम पर्यटन स्थलों और शहर के इतिहास की जानकारी रखता हो।

    ऑपरेटर ही करेगा प्रचार-प्रसार
    जो भी एजेंसी इसका संचालन करेगी, एमपी टूरिज्म बोर्ड ने उसका 5 साल का अनुभव मांगा है, वहीं शर्त रखी है कि गाड़ी 15 सीटर हो। इस सिटी टूर के प्रचार-प्रसार की सभी जिम्मेदारी भी उस ऑपरेटर को ही लेना होगी। इसमें वेबसाइट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बुकिंग, प्रमोशन, मार्केटिंग जैसी शर्तें शामिल हैं।

    इन शहरों में ये देख सकेंगे
    भोपाल – अपर लेक, वन विहार, सैर सपाटा, ट्राइबल म्यूजियम, बिरला मंदिर, ताजुल मस्जिद और इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय
    ग्वालियर- ग्वालियर का किला, जय विलास पैलेस और म्यूजियम, सन टेंपल, फूलबाग, तानसेन और मोहम्मद गौस का मकबरा, मितौली टेंपल, मुरैना और पदावली टेंपल
    जबलपुर – भेड़ाघाट, धुआंधार फॉल, भेड़ाघाट सिटी साइड, मदन महल किला, बैलेंसिंग रॉक, पीसनहरि की मडिया, गौ बच्चा घाट वाटरफॉल और ग्वारीघाट
    उज्जैन – महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, रामघाट, काल भैरव, भृर्तहरी की गुफाएं, मंगलनाथ मंदिर, जंतर-मंतर और त्रिवेणी म्यूजियम
    ”बड़े शहरों में चलने वाली हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों के कांसेप्ट को हम प्रदेश के इन शहरों में लाने के प्रयास में है। फिलहाल शुरुआती तौर पर इन पांच शहरों के कुछ पर्यटन स्थलों को जोड़ा गया है। आने वाले समय में इन शहरों के अन्य पर्यटन स्थल भी इसमें जोड़े जाएंगे। ऑपरेटर के सुझाव भी लिए जाएंगे।Ó
    – डॉ. अभय बेडेकर (एएमडी, एमपी टूरिज्म बोर्ड)

    Share:

  • इंदौर रीजन में स्थायी रीजनल मैनेजर नहीं, भोपाल के RM को दी जिम्मेदारी

    Fri Sep 18 , 2026
    जून में अजय श्रीवास्तव के रिटायर होने के बाद खाली हुआ पद, जुलाई में प्रभारी के तौर पर आए अधिकारी इन्दौर। मध्यप्रदेश (MP) में पर्यटन (Tourism) के लिहाज से तेजी से महत्वपूर्ण बन रहे इंदौर रीजन (Indore region) में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MRPVN) के रीजनल मैनेजर (Regional Manager) का पद अब तक स्थायी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved