img-fluid

इंदौर रीजन में स्थायी रीजनल मैनेजर नहीं, भोपाल के RM को दी जिम्मेदारी

September 18, 2026

जून में अजय श्रीवास्तव के रिटायर होने के बाद खाली हुआ पद, जुलाई में प्रभारी के तौर पर आए अधिकारी

इन्दौर। मध्यप्रदेश (MP) में पर्यटन (Tourism) के लिहाज से तेजी से महत्वपूर्ण बन रहे इंदौर रीजन (Indore region) में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MRPVN) के रीजनल मैनेजर (Regional Manager) का पद अब तक स्थायी रूप से नहीं भरा गया है। ऐसे में इंदौर रीजन के लिए अलग से स्थायी अधिकारी नहीं होने से कार्यालयीन कामकाज और चल रहे पर्यटन प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।


  • दरअसल, जून में तत्कालीन पदस्थ रीजनल मैनेजर अजय श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ समय तक यह पद खाली रहा। इससे पहले दिसंबर 2025 में श्रीवास्तव को जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस) बनाकर भोपाल पदस्थ किया गया था, उस समय भी इंदौर रीजन उनके प्रभार में ही चलता रहा। फिर जून में उनके रिटायरमेंट के बाद कई दिन तक पद खाली होने के बाद जुलाई में भोपाल के रीजनल मैनेजर एचएस दंडोतिया को इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। ऐसे में यहां के काम प्रभावित हो रहे है। स्थानीय स्तर पर इंदौर में बैठी टीम कार्यों का संचालन तो कर रही है, लेकिन कुछ स्तर तक कार्य तो प्रभावित हो रहा है। इंदौर रीजन का मुख्य ऑफिस इंदौर में ही है। यहीं पर रीजनल मैनेजर बैठकर पूरे रीजन की मॉनिटरिंग करते हैं।

    दो ज्योतिर्लिंग और सिंहस्थ की तैयारियां
    इंदौर रीजन पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है। रीजन में उज्जैन और ओंकारेश्वर दो ज्योतिर्लिंग हैं, जहां सालभर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहीं सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में पर्यटन सुविधाओं और होटल व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चल रही हैं। पर्यटन विकास निगम की होटल के रिनोवेशन का काम भी इन तैयारियों का हिस्सा है। महेश्वर और मांडू जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटन विकास निगम की होटल में रिनोवेशन और अन्य कार्य चल रहे हैं। ऐसे समय में इंदौर रीजन के लिए स्थायी रीजनल मैनेजर नहीं होने से इन कार्यों की स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग भी नहीं हो पा रही है।

    13 होटल का होता है संचालन
    इंदौर रीजन के तहत 13 होटल का संचालन किया जाता है। इसमें विभाग की मुंबई स्थित एक होटल भी शामिल है। इसके अलावा झाबुआ, मांडू, महेश्वर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, सैलानी और बुरहानपुर में होटल और रिसॉर्ट है।

    Share:

  • इन्दौर: एयरपोर्ट पर हुआ मालवी नृत्य, यात्रियों ने गाए गीत

    Fri Sep 18 , 2026
    एयरपोर्ट पर शुरू हुआ यात्री सेवा अभियान इन्दौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (airport) पर कल यात्री सेवा अभियान-2026 (Passenger Service Campaign-2026) की शुरुआत हुई। सुबह वंदे मातरम (Vande Mataram) के गायन से अभियान का शुभारंभ हुआ। वहीं शाम को टर्मिनल में मालवी लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुति ने यात्रियों का ध्यान खींचा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved