img-fluid

मुंबई : तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

September 20, 2026

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी (BMC) के अनुसार, एक हाई-एंड लग्जरी कार(Car) मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला कॉलेज के सामने हुआ।


  • मुंबई सड़क हादसे में घायल युवक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती
    बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

    कोस्टल रोड की सुरंग में कारों की रेस का दर्ज हुआ था मामला
    इससे पहले 3 सितंबर को मुंबई पुलिस ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लिया था। वीडियो में मरीन ड्राइव से दक्षिण दिशा में जाने वाले कोस्टल रोड की सुरंग के भीतर लग्जरी और तेज रफ्तार कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाते और रेस करते हुए दिखाया गया था। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

    एक अन्य कार हादसे में घायल हुए थे तीन लोग
    इस सप्ताह की शुरुआत में नवी मुंबई के वाशी में पीकेसी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ऑफ-रोड एसयूवी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत उसे नोटिस जारी किया और बाद में छोड़ दिया।

    Share:

  • बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    Sun Sep 20 , 2026
    लखनऊ. बैंकॉक (Bangkok) से दिल्ली जा रही इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ (Lucknow) एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) कराई। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved