img-fluid

चंडीगढ़ में ‘आईफोन लंगर’ पर रोक, पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

September 20, 2026

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में प्रस्तावित ‘आईफोन लंगर’ (iPhone Anchor) को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 22 सितंबर को आईफोन बांटने (Distributing iPhones) के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजन से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और भगदड़ की स्थिति बनने का खतरा है।

अमृतसर के कारोबारी होने का दावा करने वाले राकेश त्रेहान, जो सोशल मीडिया पर ‘राजा दि किंग’ नाम से चर्चित हैं, ने चंडीगढ़-मोहाली में आईफोन बांटने का ऐलान किया था। उनके मुताबिक आईफोन 17 और उससे ऊपर के मॉडल लोगों को प्रसाद के रूप में दिए जाने थे।

भीड़ जुटने के खतरे को देखते हुए रोक

चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा कि इस तरह के किसी भी कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे आयोजन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, खुले तौर पर महंगे मोबाइल फोन बांटने की घोषणा से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो सकते हैं और इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने के साथ भगदड़ का खतरा पैदा हो सकता है।

इससे पहले राकेश त्रेहान की ओर से पेट्रोल के लंगर की घोषणा भी की गई थी। प्रशासन ने तब भी बड़ी भीड़ जुटने की आशंका के चलते आयोजन पर रोक लगाई थी।

आयोजन के लिए नहीं ली गई अनुमति

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि राकेश त्रेहान की ओर से इस कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने संबंधी कोई आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति इस तरह भीड़ एकत्र करना भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन हो सकता है।


  • मोहाली के एसएसपी ने भी कहा कि पुलिस को ऐसे किसी आईफोन लंगर के आयोजन की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    लकी ड्रॉ के जरिए आईफोन देने का दावा

    राकेश त्रेहान ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि आईफोन का वितरण खुले तौर पर किया जाएगा और इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। उनके अनुसार, चंडीगढ़ और मोहाली से लकी ड्रॉ के जरिए लोगों के नाम चुने जाएंगे और चयनित लोगों को सभी के सामने आईफोन दिए जाएंगे। उन्होंने आईफोन 17 और उससे ऊपर के मॉडल बांटने की बात कही थी।

    उनका दावा था कि यह कार्यक्रम 22 सितंबर के बाद भी जारी रहेगा और आगे दूसरे शहरों के लोगों को भी लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा।

    पहले पेट्रोल और सोने के सिक्कों के लंगर का किया था ऐलान

    राकेश त्रेहान इससे पहले पेट्रोल और सोने के सिक्कों के लंगर लगाने की घोषणा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लाभार्थियों का चयन लोगों के सामने नाम निकालकर किया जाएगा और चयनित लोगों को संबंधित वस्तुएं दी जाएंगी।

    हालांकि, प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार इस तरह के आयोजनों में भीड़ जुटने से उत्पन्न होने वाले सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी जोखिमों को लेकर चेतावनी दी गई है। हाल में आईफोन 18 प्रो की बिक्री शुरू होने के बाद एप्पल स्टोर्स पर भीड़ देखे जाने के बीच आईफोन बांटने की घोषणा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थी।

    फिलहाल पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति ऐसा कोई आयोजन किया गया तो आयोजकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • हूती विद्रोहियों ने सऊदी पर किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, राजधानी रियाद को बनाया निशाना

    Sun Sep 20 , 2026
    रियाद। सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने पुष्टि की है कि यमन के हूती विद्रोहियों (Yemen’s Houthi rebels) ने उसकी राजधानी रियाद (Riyadh) को बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile attack) से निशाना बनाने की कोशिश की। शनिवार देर रात सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह जानकारी दी। गठबंधन यमन में हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी समर्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved