img-fluid

15 बार देख चुकी हैं ‘हनुमान अंश’ फिर भी हर बार छलक आते हैं आंसू! नीम करोली बाबा की बेटी से मुलाकात का रागिनी सोना ने खोला राज

September 21, 2026

नई दिल्ली। फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh)इन दिनों बॉक्स ऑफिस(Box Office) पर शानदार प्रदर्शन (Outstanding performance)कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 329.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की इस सफलता को लेकर निर्माता रागिनी सोना (Producer Ragini Sona)ने एक ऐसा अनुभव साझा किया है जिसने फिल्म की कहानी के साथ आध्यात्मिक पहलू को भी चर्चा में ला दिया है। रागिनी का मानना है कि फिल्म को नीम करोली बाबा का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने रिलीज से पहले बाबा की बेटी गिरिजा जी जिन्हें अम्मा जी के नाम से भी जाना जाता है उनसे हुई मुलाकात का अनुभव साझा किया है।

रागिनी सोना के मुताबिक फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इच्छा थी कि फिल्म को आगे बढ़ाने से पहले नीम करोली बाबा के परिवार का आशीर्वाद लिया जाए। इसी सिलसिले में टीम ने अम्मा जी से संपर्क किया। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह हनुमान अंश फिल्म देखना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें सही समय लगेगा तब वह फिल्म देखेंगी। रागिनी के मुताबिक अब तक अम्मा जी फिल्म को करीब 15 बार देख चुकी हैं और हर बार फिल्म देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

रागिनी ने बताया कि मुलाकात के दौरान अम्मा जी ने उनसे फिल्म बनाने की प्रेरणा के बारे में पूछा। इसके जवाब में उन्होंने अपने बचपन का एक अनुभव साझा किया। रागिनी ने बताया कि जब वह छह साल की थीं तब उनकी मुलाकात नीम करोली बाबा से हुई थी। वहीं विशाल ने बाबा को लेकर किए गए अपने शोध के बारे में बताया। बातचीत के दौरान रागिनी ने यह भी बताया कि उनके पिता नैनीताल में पोस्टेड थे। इसके बाद उनके अनुसार फोन पर ऐसा अनुभव हुआ जिसे वह आज भी चमत्कार मानती हैं।

रागिनी के मुताबिक अम्मा जी ने अचानक उनके पिता का नाम बता दिया। इसके बाद उन्होंने आगरा स्थित उनके करीब 50 साल पुराने घर की लोकेशन तक बता दी और उनके बड़े भाई का नाम भी लिया। रागिनी का कहना है कि अम्मा जी ने कहा कि उन्हें सब कुछ अपनी आंखों के सामने साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान फिल्म निर्देशक विशाल भी मौजूद थे और रागिनी ने उन्हें इस अनुभव का प्रत्यक्षदर्शी बताया।

इस घटना से रागिनी बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने अम्मा जी से पूछा कि उन्हें यह सब कैसे पता चला। रागिनी के अनुसार अम्मा जी ने इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्हें खुद नहीं पता लेकिन सब कुछ साफ दिखाई दे रहा था। इस अनुभव के बाद रागिनी का विश्वास और मजबूत हो गया कि शायद उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बाबा का आशीर्वाद मिला है।


  • रागिनी और उनकी टीम ने नीम करोली बाबा के पोते धनंजय जी से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके सरल स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा का संदेश सभी से प्रेम करने और सभी को भोजन कराने का था और परिवार आज भी इस भावना को आगे बढ़ा रहा है।

    रागिनी ने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक दोनों ने नई पीढ़ी के बीच नीम करोली बाबा को लेकर जिज्ञासा बढ़ाने में भूमिका निभाई है। रागिनी का कहना है कि कुछ आध्यात्मिक अनुभव ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में पूरी तरह समझाना मुश्किल होता है और केवल महसूस किया जा सकता है। उनके अनुसार हनुमान अंश अब दर्शकों को नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से परिचित कराने का एक माध्यम बन गई है।

    Share:

  • सऊदी अरब में हूती के हमलों के बाद US में बड़ा अलर्ट... यात्रा के लिए अनुमति लेना अनिवार्य

    Mon Sep 21 , 2026
    वाशिंगटन। यमन (Yemen) के हूती समूह (Houthi Group) के मिसाइल और ड्रोन हमलों (Missile- Drone Attacks) के बाद सऊदी अरब (Saudi Arabia) में सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी मिशन ने सऊदी अरब में काम कर रहे अपने सरकारी कर्मचारियों को ताइफ और यनबू शहरों की यात्रा के लिए विशेष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved