img-fluid

सरकार बताए सड़क पर लड़की सुरक्षित क्यों नहीं? जमुई घटना पर बोले राहुल गांधी

September 21, 2026

जमुई: बिहार के जमुई जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कोचिंग क्लास से लौट रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रोक लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. इसके साथ ही आरोपियों ने लड़की को बैड टच भी किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना शनिवार 19 (सितंबर) की बताई जा रही है. वहीं इस मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है, उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है.10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया. उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया. बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे’.


  • राहुल गांधी ने कहा कि आखिर इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया?. उन्होंने कहा कि यह संस्कृति नहीं है, यह पितृसत्ता (Patriarchy) है. उन्होंने कहा कि ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है. उन्होंने कहा कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है.

    कांग्रेस सांसद ने मांग की कि उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि र अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं?. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?.

    इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. डीएम नवीन ने इसकी पुष्टि की है. जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया. जिसमें दो नाबालिगों के साथ गलत व्यवहार किया गया है. इसके बाद उन दोनों का बयान रिकॉर्ड किया गया. जिसमें पता चला कि ये घटना 19 सितंबर की शाम 7 बजे की है. दयाल ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

    Share:

  • UP में अघोषित इमरजेंसी... चुनावी समर में कूदे चंद्रशेखर, दिया बड़ा बयान

    Mon Sep 21 , 2026
    लखनऊ: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर भी उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में पूरे दम-खम के साथ उतर गए हैं. इसी क्रम में वह अपनी बस्ती के रुदौली विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब के पक्ष में जनसभा और पद यात्रा कर माहौल बनाने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved